लंदन से दिल्ली लौटी फ्लाइट में मिले 5 पॉजिटिव केस, लंदन में कोरोना का नया स्ट्रेन मिलने से दहशत

पैसेंजर्स और क्रू मेंबर्स को आइसोलेशन में रखा गया है।
नई दिल्ली। लंदन में कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन मिलने के बाद से ही महामारी को लेकर विश्व स्तर पर एक नया तनाव की लहर आ गई है और कई देशों ने अब लंदन से आने वाली उड़ानों पर रोक लगा दी है। भारत ने लंदन से आने वाली उड़ानों को निषिद्ध नहीं किया है, हालांकि वे वहां से आने वाले यात्रियों पर अधिक सतर्क तथा किसी भी प्रकार की कुप्रबंध नहीं करना चाहते। आपको बता दे कि लंदन से दिल्ली लौटी एक फ्लाइट में सवार 266 लोगों में से पांच की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिसके बाद सभी पैसेंजर्स और क्रू मेंबर्स को आइसोलेशन में रखा गया है।

जिन पांच लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उनके सैम्पल रिसर्च के लिए नेशनल सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल भेजे गए हैं। आइसोलेशन में रखा गए कुछ यात्रियों ने इस पर नाराजगी जताई और कहा कि उन्हें इस बारे में पहले से कोई जानकारी नहीं थी। लंदन में हाल ही में कोरोना का नया स्ट्रेन (बदला रूप) मिला है। इसे पहले से 70% ज्यादा संक्रामक माना जा रहा है। भारत की बात करे तो देश में सोमवार को 19 हजार 141 नए कोरोना वायरस के मामले सामने आए है। जबकि 30199 मरीज ठीक हुए और 300 की मौत हुई। इस तरह एक्टिव केस में 11 हजार 372 की कमी आई। अब तक 1 करोड़ 75 हजार 422 केस आ चुके हैं। इनमें से 96.35 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं और 1.46 लाख की मौत हो चुकी है। अब कुल 2.90 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।
गौरतलब है कि देश में कोरोना के एक्टिव केस में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। सोमवार को यह आंकड़ा तीन लाख से कम हो गया। अब सिर्फ 2.90 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है। 17 सितंबर को यह संख्या 10.17 लाख के पीक पर थी। अभी औसतन 14 दिन में एक लाख एक्टिव केस कम हो रहे हैं। रफ्तार यही रही तो जनवरी के आखिरी या फरवरी की शुरुआत तक यह बिल्कुल डाउन हो सकता है। तब छिटपुट मामले ही आएंगे।