कहा जाता हैं एकतरफ़ा प्यार बहुत ही खतरनाक होता हैं। इसमें इंसान प्यार में पागल होकर सामने वाले इंसान को पाने के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार रहते हैं। लेकिन कभी-कभी ना जाने क्यों लोग रिश्तो की मर्यादा को भूल जाते हैं और सारी सीमाएं लांघ देते हैं। एकतरफा प्यार में वह रिश्तो की अहमियत की भी कदर नहीं करते हैं। कुछ ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से सामने आया हैं। जिसने रिश्तो की डोर को तार-तार कर दिया हैं। यहाँ पर रहने वाले एक युवक को अपनी मौसेरी बहन से एकतरफा प्यार था। जब उसे पता चला कि लड़की की शादी कहीं और तय हो गई हैं,वह बौखला उठा और अपना आप खो बैठा।
यह घटना शुक्रवार की हैं,जब युवक को पता चला कि लड़की की शादी कहीं और तय हो गई हैं। उसी वक़्त वह सीधे लड़की के घर पंहुचा और उसने ताबड़तोड़ गोलियां चलाई। कुल चार राउंड गोलियां चली,जिसमे से तीन लड़कियो और उसकी छोटी बहन को गोली लगी। इसके बाद सरफिरे आशिक़ ने खुद पर भी उसी पिस्टल से अपने सीने पर गोली मार ली। जिसके बाद पिस्टल वहीं फेंककर लड़खड़ाते हुए बाहर निकल गया और सड़क पर गिर पड़ा। आरोपी की शिनाख्त मनदीप यादव के रूप में हुई हैं।
दिनदहाड़े हुए इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। इस वारदात की सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची,और घटनास्थल की जांच की। पुलिस और परिवार की मदद से घायलों को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। फिलहाल दोनों बहने खतरे से बाहर बताई जा रही हैं,वहीं मनदीप की हालत नाज़ुक बताई जा रही हैं। जानकारी के अनुसार गोली मनदीप के फेफड़ो में फांसी हुई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया हैं और मामले की जांच कर रही हैं।