शादीशुदा प्रेमिका की मौत का बदला लेने के लिए दूसरे प्रेमी ने प्रेमी देवर को उतारा मौत के घाट

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक खौफनाक वारदात सामने आई हैं। जहाँ शादीशुदा प्रेमिका की मौत का बदला लेने के लिए एक प्रेमी ने दूसरे प्रेमी की हत्या कर दी। बताया जा रहा हैं कि मृतका का दूसरा प्रेमी उसका देवर था। मृतका की पहचान शहनुमा और प्रेमी देवर 20 वर्षीय शादाब के रूप में हुई हैं। दरअसल, कुछ महीने पहले शादाब अपनी भाभी शाहनुमा के संग आपत्तिजनक हालत में पाया गया था और अगले ही दिन शाहनुमा का शव घर में लटका हुआ मिला था।

जानकारी के अनुसार, शाबाद का दोस्त मोहम्मद सोनू पड़ोस में रहता हैं,वह भी शहनुमा से प्यार करता था और उसे कई बार घुमाने के लिए बहार लेकर जाया करता था। शहनुमा के मौत के बाद सोनू भड़का हुआ था और उसे शक था कि शाबाद ने शहनूमा हत्या की हैं। आपने वह कहावत तो सुनी होगी कि शक एक ऐसी बिमारी हैं जिसका कोई इलाज नहीं हैं। कुछ ऐसा ही सोनू के साथ हुआ । शहनुमा की मौत का बदला लेने के लिए सोनू ने अपने दोस्त बिलाल के संग मिलकर शाबाद के हत्या की साजिश रची।

जिसमे सोनू और बिलाल ने 28 अप्रैल को शादाब को शराब पीने के बहाने घर  बुलाया और उसे नशे में धुत कर दिया। इसके बाद सुनसान जगह ले जाकर सोनू ने शादाब को गोली मार दी। जिस वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सोनू ने इस घटना का वीडियो भी बनाया। पुलिस को शाबाद का शव 29 अप्रैल को एक खेत में पड़ा हुआ मिला था। जिसके बाद पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कि तो सोनू का नाम सामने आया। 8 अप्रैल पुलिस ने सोनू को हिरासत में लेकर पूछताछ कि तो उसने पुलिस को गुमराह कर कहानियां बनानी शुरू कर दी। लेकिन पुलिस ने इस मामले में सोनू पर सख्ती बरती तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। इस मामले में शहनुमा के मायके पक्ष के लोगों ने पति मोहसिन समेत अन्य ससुराल वालों पर केस दर्ज कराया था। फिलहाल पुलिस बिलाल की तलाश कर रही हैं।

Office Desk
Author: Office Desk

Leave a Comment