महिला के काम करने की मांग से गुस्साए ससुर ने बहु पर किया ईंट से हमला

देश की राजधानी दिल्ली में एक व्यक्ति द्वारा एक महिला को ईंट से मारने का वीडियो वायरल होने के बाद राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने गुरुवार को दिल्ली पुलिस से इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए सख्त कार्रवाई की मांग की। यह घटना मंगलवार सुबह उत्तर पश्चिमी दिल्ली के प्रेम नगर इलाके में हुई, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया।


14 मार्च के वायरल सीसीटीवी फुटेज में, एक व्यक्ति ईंट के साथ पीड़िता की ओर ईंट लेके दौड़ता है लेकिन जैसे ही महिला आगे जाने की कोशिश करती है तो वह आदमी ईंट से पीड़िता के सर पर दो बार वार करते हैं और तीसरे के लिए जब हाथ उठाता है तो पास खड़े एक नौजवान पीड़िता को बचा लेता है परन्तु एक आदमी वहां पर बैठा होता लेकिन वह इस वारदात को रोकने के लिए कुछ नहीं करता। प्रवीण द्वारा उसे संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया जहां उसके सिर की चोट के इलाज के लिए उसे 17 टांके लगे।


इस मामले में पुलिस के हवाले से पता चला कि ईंट रखने वाले व्यक्ति की पहचान महिला के ससुर के रूप में हुई है। कहा जा रहा है की पीड़िता ने अपने घर में काम बहार करने जाने को लेकर बात करी जिसके बाद पीड़िता के इस बात से ससुराल में नामंजूरी और आक्रोश के चलते पीड़िता के ससुर ने इस अपराध को अंजाम दिया।
भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था और आगे की जांच जारी है।
दिल्ली में महिलाओं पर अत्याचार की खबरें काफी चर्चित जो दिल्ली पुलिस के सुरक्षा पर सवाल खड़े करता है। हर दिन 10 ऐसे मामले सामने आते हैं जिसमे महिला उत्पीड़न के मामले होते हैं। जिसमे सिर्फ 1-2 महिला/लड़कियों को ही इन्साफ मिल पता है। पुलिस से खबर हुई की इसकी जांच शुरू करदी गयी है।

Arit
Author: Arit

Leave a Comment