नशे के मामलों में पुलिस की ढीली कार्रवाई पर बड़ी कार्रवाई, पूरे थाने का स्टाफ एकसाथ ट्रांसफर

बठिंडा.

जिले में नशे के खिलाफ पुलिस की ढीली कारगुजारी का मुद्दा एक मीटिंग में स्थानीय निवासियों और गांव की पंचायत ने उठाया, जिस पर सख्त एक्शन लेते हुए डी.आई.जी. जोन बठिंडा हरजीत सिंह ने सरकार के निर्देशों पर थाना सदर के अधीन कोटशमीर पुलिस चौकी का पूरा स्टाफ ट्रांसफर कर दिया।

इस दौरान डी.आई.जी. हरजीत सिंह वे तत्काल प्रभाव से कोटशमीर पुलिस चौकी के इंचार्ज सहित 11 मुलाजिमों को मानसा जिले में ट्रांसफर करने के आदेश जारी कर दिए और चौकी में नया स्टाफ नियुक्त करने के लिए एस.एस.पी. को कहा गया।
बलवंत गार्गी आर्डिटोरियम में हुई मीटिंग में संगठनों के पदाधिकारियों और चेयरमैनों से आगामी चुनाव की तैयारियों संबंधी फीडबैक लिया, जिसमें बठिंडा के गांव गुलाबगढ़ के सरपंच व पंचायत मैंबर्स ने अपने इलाके में बिक रहे नशे व इससे हो रही नौजवानों की मौत का मुद्दा उठाया।

सरपंच लक्खा सिंह ने कहा कि गुलाबगढ़ व आसपास के ग्रामीण इलाकों में नशा सरेआम बिक रहा है। नशे के चलते कई नौजवानों की मौत हो चुकी है। हाल ही में गुलाबगढ़ में ही 2 मौतें हुई है। उन्होंने सदर पुलिस स्टेशन और कोटशमीर चौकी में लिखित शिकायत दर्ज करवाई पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद मीटिंग में डी.आई.जी. से बात की गई और उन्होंने इस मामले में तुरंत प्रभाव से पूरी चौकी में तैनात सभी 11 अधिकारियों व कर्मचारियों का तबादला करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नशे को जड़ से समाप्त करने के लिए लगातार अभियान जारी है, इसके बावजूद पुलिस कर्मी व अधिकारी इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं, जो चिंता का विषय है व इसे किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जा सकता।

Editor
Author: Editor

Leave a Comment