वर्किंग जर्नलिस्ट्स ऑफ इंडिया (WJI) की दिल्ली इकाई बैठक मे पत्रकारों के हित में लिए गए कई बड़े निर्णय

नई दिल्ली: पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा और संगठन की मजबूती के लिए वर्किंग जर्नलिस्ट्स ऑफ इंडिया (WJI) की दिल्ली प्रदेश इकाई द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक आईटीओ स्थित मिलाप भवन के यूनियन कार्यालय एवं डी.एन.ए न्यूज कार्यालय में संपन्न हुई, जिसमें दिल्ली प्रदेश के समस्त कार्यकारिणी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय उपाध्याय की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में केंद्रीय नेतृत्व ने दिल्ली इकाई का मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव नरेंद्र भंडारी, दिल्ली यूनिट के अध्यक्ष संदीप शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय सक्सेना एवं राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नरेंद्र धवन विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक का कुशल संचालन प्रदेश महासचिव देवेंद्र पवार द्वारा किया गया, जिन्होंने संगठन के भविष्य की रूपरेखा से संबंधित महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी सदन के सम्मुख रखे।

बैठक के दौरान पत्रकारों के कल्याण और संगठन की सक्रियता बढ़ाने के लिए निम्नलिखित बिंदुओं पर सर्वसम्मति से मुहर लगाई गई:

दिल्ली यूनिट की प्रदेश कार्यकारिणी का व्यापक विस्तार के लिए सदस्यता अभियान पर गहन चर्चा की गई।

दिल्ली के पत्रकारों की समस्याओं और लंबित मांगों को शासन-प्रशासन के समक्ष मजबूती से उठाने के लिए एक उच्च-स्तरीय समिति एवं मीडिया कर्मियों की समस्याओं के समाधान हेतु अलग-अलग सेल (प्रकोष्ठ) का गठन किये जाने पर प्रस्ताव लाया गया।

Narender Dhawan
Author: Narender Dhawan

Leave a Comment