झारखंड बिजली विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सवनीन्द्र कुमार का रांची ट्रांसफर

धनबाद.

झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) ने प्रशासनिक स्तर पर एक बड़ा फेरबदल करते हुए राज्यभर के कई वरीय अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला किया है। इस कड़ी में धनबाद विद्युत आपूर्ति आंचल को भी प्रभावित किया गया है।

निगम मुख्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के तहत धनबाद विद्युत आपूर्ति अंचल के विद्युत अधीक्षण अभियंता (ईएसई) सवनीन्द्र कुमार कश्यप का स्थानांतरण रांची कर दिया गया है।

मुख्यालय स्तर पर भी बड़े बदलाव किए गए
उन्हें तत्काल प्रभाव से रांची निगम मुख्यालय में उप महाप्रबंधक (ग्रामीण परियोजना)-I के महत्वपूर्ण पद पर पदस्थापित किया गया है। इसके साथ ही गिरिडीह राजस्व क्षेत्र के विद्युत अधीक्षण अभियंता प्रवीण उरांव को स्थानांतरित करते हुए देवघर विद्युत आपूर्ति अंचल का नया अधीक्षण अभियंता नियुक्त किया गया है। मुख्यालय स्तर पर भी बड़े बदलाव किए गए हैं, जिसमें विभिन्न महाप्रबंधकों (जीएम) और उप महाप्रबंधकों (डीजीएम) को अतिरिक्त प्रभार सौंपे गए हैं ताकि मुख्यमंत्री उज्ज्वल झारखंड योजना (एमयूजेवाई) और आरडीएसएस से जुड़े कार्यों को गति दी जा सके। धनबाद से सवनीन्द्र कुमार कश्यप के जाने के बाद अब यहाँ नए अधीक्षण अभियंता की तैनाती को लेकर विभागीय हलचल तेज हो गई है।

Editor
Author: Editor

Leave a Comment