प्रेम संबंध का विरोध करने पर प्रेमिका के भाई की प्रेमी ने की चाक़ू घोंपकर हत्या

पश्चिमी दिल्ली के ख़याला से एक खौफनाक वारदात सामने आई हैं। जहां प्रेम संबंध का विरोध करने पर एक युवक ने प्रेमिका के भाई की चाक़ू घोंपकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 27 वर्षीय इश्मीत सिंह के रूप में हुई हैं। वहीं आरोपियों की पहचान 23 साल के अनमोल उर्फ ​​हन्नी, 25 साल के प्रीतपाल और 23 साल के पीयूष उर्फ ​​पन्नू के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी प्रीतपाल को गिरफ्तार कर लिया हैं।

जानकारी के अनुसार, मृतक इश्मीत की बहन और आरोपी अनमोल के बीच प्रेम संबंध था। जिसका विरोध इश्मीत किया करता था। साथ ही यह रिश्ता भी खत्म करने की चेतावनी भी दी थी। इसी की वजह से कथित तौर पर दोनों के बीच दुश्मनी बढ़ गई थी। 19 मई की शाम को इश्मीत जब अपने घर लौटा तो उसने अनमोल और उसके दो दोस्तों को अपने घर के पास खड़ा पाया। तभी उनके बीच झगड़ा शुरू हो गया, जो जल्द ही मारपीट में तब्दील हो गया।

आरोपियों ने कथित तौर पर इश्मीत को पकड़ लिया और उसे पर लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। हमले के दौरान, हमलावरों में से एक ने इश्मीत के बाएं पैर पर चाकू से वार किया, जिससे उसे गंभीर चोट आई। जिसके बाद आरोपी तुरंत मौके से फरार हो गए। इसके बाद इश्मीत के पिता 19 मई को बेहोशी की हालत में उसे दीन दयाल उपाध्याय (DDU) अस्पताल उपचार के लिए लेकर गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने BNS की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों का पता लगाने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए कई गठित की गई हैं।

Office Desk
Author: Office Desk

Leave a Comment