बदमाशों ने चाकू से ताबड़तोड़ वारकर नाबालिग की हत्या

दिल्ली के बुराड़ी इलाके से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई हैं। जहां गुरुवार दोपहर में दो बदमाशों ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर 17 साल के किशोर की हत्या कर दी। घटना वेस्ट कमल विहार इलाके की हैं। मृतक की पहचान 17 साल के अमन के रूप में हुई है। अमन अलीपुर स्थित खाटू श्याम मंदिर में काम करता था।

जानकारी के अनुसार, अमन अपने परिजनों के साथ मुकुंदपुर जनता विहार में रहता था। परिवार में उसकी मां संजू देवी, पिता रविंद्र शर्मा, बुजुर्ग दादी और दो छोटे भाई हैं। अमन की मां ने बताया कि बृहस्पतिवार को अमन बाइक से अलीपुर जाने के लिए निकला था। उसके साथ उसका दोस्त गोलू भी था। उस दौरान दो बदमाशों ने उस पर चाक़ू से हमला कर दिया। अमन अपनी जान बचाने के लिए गली में इधर-उधर भागता रहा। लेकिन बदमाशों ने पीछा कर उस पर कई वार किए।

घटना के बाद गोलू भागते हुए अमन की माँ के पास पहुंचा और बताया कि दो लड़कों ने अमन पर चाकू से हमला कर दिया है। जिसके बाद वह तुरंत भागकर वेस्ट कमल विहार पहुंचीं। जहां अमन खून से लहूलुहान अवस्था में गली में पड़ा था। घटनास्थल पर मौजूद लोगों की मदद से उसे तुरंत बुराड़ी स्थित अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। अमन की हालत नाजुक होने के चलते उसे बाड़ा हिंदूराव अस्पताल में रेफर कर दिया गया, जहां डॉक्टरों ने अमन को मृत घोषित कर दिया।

उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त राजा बांठिया ने बताया कि हत्या की वजह आपसी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। वहीं अमन की माँ का आरोप हैं कि बदमाश उसके बेटे की हत्या करने के इरादे से आए थे। घटना के समय वहां काफी लोग मौजूद थे, लेकिन किसी ने भी अमन को बचाने की कोशिश ही नहीं की। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने घटनस्थल पर छानबीन की। इसके बाद क्राइम और फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच कर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर आरोपियों को पकड़ने का प्रयास कर रही हैं। फिलहाल मामले की जांच जारी हैं।

Office Desk
Author: Office Desk

Leave a Comment