हमारे देश में दहेज़ लेना या फिर दहेज़ देना दोनों ही अपराध की श्रेणी में आता हैं। लेकिन दहेज़ प्रथा की मानसिकता रखने वाले लोग आज के दौर में भी दहेज़ प्रथा को कायम रखते हैं और उसकी सराहना करते हैं। कई बार हमारी ही लापरवाही के चलते हमारी बहु बेटियां दहेज़ की वजह से प्रताड़ित भी होती हैं। ताजा मामला उत्तर प्रदेश से सामने आया हैं। यहां सहारनपुर के थाना नानौता की पुलिस ने दहेज हत्या के एक गंभीर मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं।
दरअसल, बीते 20 मई को रामपाल नामक एक व्यक्ति ने थाना नानौता में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी पुत्री अनिता उर्फ निकिता को दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया गया और अब हत्या कर शव को बोरे में भरकर खेत में फेंक दिया गया है। मृतक 22 साल की अनीता मुजफ्फरनगर के वेलहना गांव की निवासी हैं और उसने एक साल पहले विशाल नामक युवक से प्रेम विवाह किया था। तीन दिन पहले ही विशाल उसे अपने गांव लेकर आया था, लेकिनविशाल के परिजन इस रिश्ते से नाखुश थे, क्योंकि शादी में कुछ भी दहेज नहीं मिला था। इसी की वजह से कई बार उनके रिश्तो में भी खटास आई थी और बार-बार दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ करता था।
19 मई को हुए झगड़े में अनिता की गला घोंटकर हत्या कर दी गई और शव को प्लास्टिक के कट्टे में भरकर ईख के खेत में छिपा दिया गया। इसके बाद सरुसार वाले भाग गए थे। जिसके बाद मृतक महिला के परिजनों द्वारा पुलिस को दिए तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने इस मामले में निकिता के पति विशाल पुत्र ओमपाल एवं उसकी ननद आरती उर्फ सोनिया पुत्री ओमपाल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक सहारनपुर द्वारा तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसके बाद पुलिस टीम ने 21 मई को मुखबिर की सूचना पर आरोपी आरती उर्फ सोनिया को ग्राम सोनाअर्जुनपुर मोड़ से गिरफ्तार किया हैं। पुलिस पूछताछ में आरती ने अपनी अपना जुर्म कबूल कर लिया हैं।