उत्तरी-पूर्वी दिल्ली के खजुरी खास इलाके से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई हैं। यहां मामूली विवाद में एक युवक को गोली मार दी गई। जिस वजह से वह घायल हो गया। घटना शनिवार रात की हैं। पीड़ित की पहचान खजुरी खास निवासी 35 वर्षीय आमिर के रूप में हुई हैं। बताया जा रहा हैं कि पीड़ित के पीठ में गोली लगी हैं और उसका अस्पताल में उपचार जारी हैं।
पुलिस के मुताबिक, शनिवार रात को गुटखा थूकने को लेकर पड़ोसियों के बीच कहा सुनी हो गई। देखते ही देखते वह बहस तीखी विवाद में बदल गई। इस तीखी नोकझोक में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर आमिर के पीठ पर देसी पिस्तौल से गोली दी। जिस वजह से वह घायल हो गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच कोई दुश्मनी या पुरानी रंजिश नहीं थी।
इस मामले मेंतीन लोग शामिल हैं जिसमे से पुलिस ने आरोपी अमन (20) को गिरफ्तार कर लिया हैं। वहीं बाकी आरोपी पिता इरफान (40) और रेहान (18) की तलाश जारी हैं और वारदात मैं इस्तेमाल की गई बंदूक बरामद करने कोशिश की जा रही हैं। पुलिस पूछताछ में स्थानीय लोगो ने बताया कि गुटखा थूकने को लेकर विवाद हो गया था। जिस वजह से यह वारदात हुई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया हैं और जांच जारी हैं।