शादी के लिए पसंद न करने पर युवक ने युवती को मारी गोली

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई हैं। जहां शादी के लिए रिश्ता देखने गए लड़के को लड़की ने नापसंद कर, लड़की ने शादी से इंकार कर दिया, तो गुस्से में बौखलाए लड़के ने लड़की के सिर में गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। आरोपी युवक की शिनाख्त अमुक पुत्र राजेश निवासी ग्राम सगामई थाना एलाऊ के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, यह वारदात भोगांव क्षेत्र के एक मैरिज होम में हुई, जब लड़के और लड़की के परिवार रिश्ते की बात करने के लिए लड़की के घर पहुंचे थे। उस दौरान लड़की ने लड़के को नापसंद कर शादी से इनकार कर दिया था। इसी के आक्रोश में आकर युवक ने लड़की के सिर में गोली मार दी और तुरत ही वहां से भाग गया। इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी तमंचा, बाइक और मोबाइल वहीं छोड़कर फरार हो गया।

पुलिस को इसकी सूचना दी गई, जिसके बाद भोगांव पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक मोबाइल फोन और बाइक बरामद की है। साथ ही घायल लड़की को पहले स्थानीय अस्पताल उपचार के लिए ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में उसे सैफई पीजीआई रेफर किया गया। फिलहाल आरोपी युवक की तलाश जारी हैं।

Kajal Prajapati
Author: Kajal Prajapati

Leave a Comment