यूपी में मानसून की बारिश असमान, 7 जिलों में सामान्य से 40% कम वर्षा

लखनऊ
प्रदेश में मानसून की बारिश असमान बनी हुई है। एक जून से 12 अगस्त तक प्रदेश के कुछ जिलों में सामान्य से अधिक बारिश हुई, तो कई जिले ऐसे हैं जहां बारिश सामान्य से कम रही।

सात जिलों में मऊ, कुशीनगर, कानपुर देहात, भदोही, जौनपुर, देवरिया और पीलीभीत में सामान्य की तुलना में 40 प्रतिशत से भी कम बारिश दर्ज की गई। हालांकि प्रदेश में कोई भी जिला ऐसा नहीं है जहां शून्य बारिश हुई हो।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार मेरठ, मुजफ्फरनगर, संभल, फिरोजाबाद और एटा में सामान्य से 120 प्रतिशत से अधिक बारिश हुई। वहीं 28 जिलों में बारिश सामान्य श्रेणी में रही।

इनमें बागपत, इटावा, बुलंदशहर, हमीरपुर, कानपुर नगर, हाथरस, बिजनौर, चित्रकूट, बदायूं, आगरा, कन्नौज, औरैया, मीरजापुर, कासगंज, महोबा, बाराबंकी, प्रयागराज, सुलतानपुर, लखीमपुर खीरी, महराजगंज, बहराइच, ललितपुर, बलरामपुर, गौतमबुद्धनगर, बांदा, बलिया, प्रतापगढ़ और गोंडा शामिल हैं।

इन जिलों में 60 से 80 प्रतिशत तक हुई बारिश
सहारनपुर, शाहजहांपुर, मुरादाबाद, बरेली, फर्रुखाबाद, गोरखपुर, जालौन, बस्ती, सोनभद्र, अयोध्या, वाराणसी, सिद्धार्थनगर, लखनऊ, अलीगढ़, हापुड़, मथुरा, हरदोई, अंबेडकरनगर, रामपुर और आजमगढ़ में सामान्य की तुलना में 60 से 80 प्रतिशत तक बारिश हुई है।

चंदौली, गाजीपुर, श्रावस्ती, उन्नाव, मैनपुरी, रायबरेली, अमरोहा, संतकबीरनगर, झांसी, फतेहपुर, सीतापुर, शामली, गाजियाबाद, कौशांबी और अमेठी में सामान्य की तुलना में केवल 40 से 60 प्रतिशत तक वर्षा हुई।

Editor
Author: Editor

Leave a Comment