दिल्ली के रोहिणी इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई हैं। जहां एक नाबालिक की चाक़ू से गोंदकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान मंगोलपुरी निवासी चंदर (13) के रूप में हुई। पुलिस ने इस मामले में तीन नाबालिक लड़को को गिरफ्तार किया हैं। यह घटना सोमवार की हैं।
साउथ रोहिणी थाना पुलिस को रोहिणी सेक्टर-3 स्थित डब्ल्यू मॉल के पास वारदात की जानकारी मिली। जिसमे बताया गया कि एक लड़के को चाक़ू से गोदा गया और वह बुरी तरह घायल हो गया हैं। इसके बाद पीसीआर द्वारा उसे अस्पताल ले जाया गया। पुलिस वहां से अंबेडकर अस्पताल पहुंची। जहां उसका इलाज चल रहा था। लेकिन वह बयान देने की अवस्था में नहीं था। बताया जा रहा हैं कि इलाज के दौरान चंदर ने अपना दम तोड़ दिया।
पुलिस जांच में सामने आया कि लड़कों के दो समूह किसी पार्टी के लिए डब्ल्यू मॉल के ईगल हाउस में गए थे। पार्टी के दौरान दोनों पक्ष के लड़के नाच रहे थे। इसी बीच एक दूसरे का पैर टकराने से दोनों समूहों के बीच कहासुनी हो गई। फिर दोनों समूह एक दूसरे से भिड़ गए। देखते ही देखते वह बहस हिंसक रूप में बदल गई। जिसमे चंदर अपनी जान बचाने के लिए भाग रहा था। परन्तु हमलावर उसे दौड़ा-दौड़ा कर उसपर चाकू से हमला कर रहे थे। थाना प्रभारी ज्ञानेश्वर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर ली और तीन नाबालिक आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं। फिलहाल इस मामले की जांच जारी हैं।