छठ महापर्व पर दिल्ली सरकार यमुना नदी में “नमो यमुना क्रूज़ सफारी” शुरू करने की तयारी में है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हाल ही में इसका निरिक्षण किया है। जिसमे सोनिया विहार से जगत पुर तक 30 यात्री सफर कर सकेंगे।
नई दिल्ली :यमुना नदी में क्रूज से यात्रा करने की योजना अब धरातल पर आने वाली है। छठ महापर्व पर दिल्ली सरकार इस योजना को शुरू करने की तैयारी में है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को कपिल मिश्रा के साथ क्रूज की सवारी की। इस योजना को नमो यमुना क्रूज सफारी नाम दिया।
कब जारी होगा आम लोगो के लिए क्रूज सफारी
दिल्ली वासियो को जल्द ही यमुना नदी में क्रूज से सफारी करने का मौका मिलेगा। सोमवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने यमुना नदी की यात्रा शुरू की जाने वाली नमो यमुना क्रूज सफारी का निरिक्षण किया था। इससे उम्मीद जताई जा रही है की जल्द ही इसका शुभारंभ कर दिया जाएगा ,इस दौरान CM के साथ दिल्ली सरकार के पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा समेत कई अधिकारी भी मौजूद थे। उम्मीद जताई जा रही है छठ महा पर्व पर इस यात्रा को आम लोगों के लिए शुरू कर दिया जाएगा।
नमो यमुना क्रूज सफारी का किराया और रूट
यमुना क्रूज सफारी का रूट : क्रूज का संचाल सोनिया विहार से जगत पुर तक किया जाएगा। तक़रीबन 4 – 5 किलोमीटर की इस दूरी को 40 मिनट में तय करने का दवा किया जा रहा है !
यमुना क्रूज सफारी का किराया : क्रूज में अधिकतम 30 यात्री सफर कर सकेंगे। इसका किराया प्रतिव्यक्ति 500 रुपये तय किया गया है। इस राशि में जीएसटी जुड़ा हुआ है।
क्रूज सफारी का टिकट कैसे बुक करें : इसका टिकट दिल्ली पर्यटन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से बुक कराया जा सकता है।
एक दिन में लगेंगे लगभग चार चक्कर
इसके लिए जीरो डिस्चार्ज वाले बायो टॉयलेट से लेस बॉट का निर्माण किया जाएगा इसमें अनाउंसमेंट करने के लिए व्यापक सुविधा के साथ सुरक्षा देने वाले जैकेट्स का भी निर्माण किया गया है
संचालक की ही जिम्मेदारी होगी की वह पर्यटकों को सुरक्षित यात्रा करवाए। समझौते में इसका भी जिक्र किया गया है की वातानुकूलित नाव दो साल से पुराने नहीं होने चाहिए। संचालक को एक दिन में कम से कम चार चक्कर लगाने की शर्त राखी गई है।
सीएम ने सोशल मीडिया पर ऐलान किया
हमारी कोशिश है की छठ महापर्व से पहले ये शुरू हो जाए। दिल्ली के लोग आपने परिवार के साथ माँ यमुना के दर्शन कर सके ,क्रूज की सैर का आनंद ले और उन्हें राजधानी में ही पिकनिक मनाने के लिए एक नई जगह मिले। इससे दिल्ली में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा , स्थानीय कारोबार बढ़ेगा और रोजगार के नए अवसर भी खुलेंगे।
-रेखा गुप्ता ,मुख़्यमंत्री