दिल्ली एनसीआर के खुख्यात गैंगस्टर हिमांशु उर्फ़ भाऊ और नीरज फरीदपुरिया को अमेरिका से भारत लाने की तयारी तेज हो गई है। नवंबर अंत तक इन्हे भारत लाया जा सकता है
नई दिल्ली : दिल्ली एनसीआर में करीब छह साल तक खौफ बन चुके हिमांशु उर्फ़ भाऊ और नीरज फरीदपुरिया को जल्द भारत लाकर भारतीए कानून के हवाले किया जाएगा केंद्रीय एजेंसियो और हरयाणा एसटीएफ के सटीक इनपुट के आधार पर हाल ही में अमेरिका में पकडे गए इन दोनों बदमाशों को नवंबर के अंत तक भारत लाने की पूरी सम्भावना है!
भारत लाने की कोशिश में केंद्रीय एजेन्सियां
विदेश मंत्रालय के सहयोग से केंद्रीय एजेंसियां उन्हें भारत लाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही है। स्पेशल सेल सूत्रों की माने तो इससे पहले हाल के वर्षो में जितने भी गैंगस्टर हिमांशु विदेश में पकडे गए उन्हें जल्द भारत लाने की जल्दी नहीं की गई
रंगदारी मांगने का ट्रेंड हुआ नाकाम
इन्हे जल्द भारत लाने की कोशिश इसलिए भी की जा रही है , क्यूंकि दिल्ली एनसीआर और हरयाणा के जिलों में करोड़ो की रंगदारी मांगने की शुरुआत भाऊ गिरोह ने ही की थी।
पहले लॉरेंस बिश्नोई और अन्य गिरोह व्यापारियों से एक से दो करोड़ तक रुपये मांगते थे। भौ ने 5 से 10 करोड़ रंगदारी मांगने वे नहीं नहीं देने पर दुकानों व कार्यालयो पर फायरिंग कराने की ट्रेंड की शुरुआत की थी उनके भारत लाने के बाद लगभग रंगदारी ख़तम होने की सम्भावना है।
दिल्ली एनसीआर में रंगदारिए रैकेट की टूटेगी नींव
एजेंसियों का मानना है की हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया की भारत वापसी से दिल्ली एनसीआर के सक्रिय रंगदारी नेटवर्क पर काफी हद तक अंकुश लगा सकेंगे। स्पेशल सेल के एक अधिकारी का कहना है की दिल्ली एनसीआर में मांगी जाने वाली कुल रंगदारी में से 40 प्रतिशत मामले हिमांशु भाऊ के गिरोह के इशारे पर ही अंजाम दिए जाते थे।