ट्रेन में सफर के दौरान मोबाइल चार्जर भूलना यात्रियों के लिए बना बड़ी परेशानी: रेलवे को मिलीं 12 हजार से ज्यादा फोन कॉल, जानिए क्या है पूरा मामला।

ट्रेनों में तेजी से बढ़ रही है सामान भूलने की घटनाएं , इस साल जनवरी से मई तक दिल्ली आरपीएफ (RPF) को 12232 शिकायतें मिली जो पिछले वर्ष के मुताबिक 54 %ज्यादा है

नई दिल्ली : ट्रैन पकड़ने की जल्द बाजी में लोग अपना ही सामान भूल रहे हैं। कोई सीट पर चार्जर छोड़ दे रहा है, तो कोई जूते , तो कोई अपना सामान भूल जाता है। रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) के पास ऐसे ही भूले हुए सामान के लिए मदद मांगने वाले लोगों के कॉल्स की बाढ़ आ गई है। रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) दिल्ली डिवीज़न के आंकड़ों के मुताबिक इस साल जनवरी से मई तक दिल्ली आरपीएफ (RPF) को 12232 कॉल आई थी
पिछले साल इसी दौरान 7922 कॉल आई थी , मतलब इस साल 54 % ज्यादा कॉल आई हैं।

लोग क्या छोड़ रहे हैं।

लिस्ट में सबसे ऊपर है मोबाइल फोन और उसका चार्जर। इसके अलावा जूते , बैग ,लेपटॉप ,ईयर फोन , चश्मा ,पर्स , टिफिन बॉक्स और अपने जरुरी कागजात भी भूल जाते हैं। RPF के एक अधिकारी ने बताया की ऐसा इसलिए होता है , क्यूंकि लोग जल्दी में होते हैं या फिर सामान उठाने की उलझन में रहते हैं। कई बार ज्यादा सामान वाले लोग कोच बदलते समय या उतारते समय सामान भूल जाते हैं , कई बार लोग ट्रैन में जूते निकाल कर चपल पहन लेते हैं और उतारते वक़्त जूते भूल जाते हैं, ऐसा ही लोग फ़ोन चार्जर के साथ करते हैं फ़ोन चारज में लगाकर छोड़ देते हैं या कई बार चार्जर भूल जाते हैं।

आरपीएफ (RPF) ने लगभग 3000 से ज्यादा सामान लौटाए

अच्छी बात ये है की सामान वापस भी मिल रहा है। इस साल 5 महीने में लगभग 3157 सामान लौटाए हैं ,जबकि पिछले साल 2204 सामान लौटाए थे , इसमें करीब 43 % का इजाफा हुआ है।

लोगों का सामान वापस कैसे मिलता है।

अगर आप सामान भूल जाते हैं तो 139 हेल्पलाइन नंबर पर फ़ोन कर के शिकायत कर सकते हैं। इसके बाद स्टाफ तुरंत कोच अटेंडेंट से संपर्क करते हैं,CCTV फुटेज चेक की जाती है और रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) की टीम सीट और बर्थ पर जाकर सामान ढूंढती है। सामान मिलने पर यात्री को नजदीकी RPF से सामान कलेक्ट करने को कहा जाता है।

RPF के सीनियर कमिश्नर आशुतोष पांडेय ने बताया की उनकी टीम 24 घंटे तैनात रहती है , ताकि यात्रियों का सामान जल्द से जल्द वापस मिल जाए।

Leave a Comment