20 बाजारों के 20 व्यापारी सिर्फ 20 मिनट मांग रहे हैं :दिल्ली के व्यापारियों ने लिखी राहुल गाँधी को चिठ्ठी

दिल्ली के व्यापारियों ने 1 नवंबर को होने वाले इंडिया गठबंधन की महा रैली से पहले राहुल गाँधी को एक चिठ्ठी लिखी। व्यापारियों ने राहुल गाँधी से मुलाकात का समय माँगा है।

नई दिल्ली : कांग्रेस के इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर को राम लीला मैदान में होने वाली रैली से पहले व्यापारियों ने राहुल गाँधी को चिठ्ठी लिखी है। व्यापारियों का कहना है की राहुल गाँधी उन्हें समझा दें की इस रैली से ग्राहक और व्यापार कैसे बढ़ेगा , तब वह इस रैली का स्वागत करेंगे।
वहीँ इसका दूसरा पहलु भी है। अगर व्यापारी ये साबित कर देते हैं की इस रैली से उनका कारोबार कैसे प्रभावित होगा , तो वह चाहते हैं , की इस रैली को दिवाली तक पूरी तरह टाल दिया जाए।

CTI के चेयर मेन ने लिखा राहुल गाँधी को चिठ्ठी

चैंबर ऑफ़ ट्रेडर एंड इंडस्ट्री CTI के चेयर मेन बृजेश गोयल ने राहुल गाँधी को पत्र लिख कर 20 मिनट की मुलाकात का समय माँगा है। उन्होंने कहा है की इस बैठक में 20 बाजार के व्यापारी शामिल होंगे। CTI ने आज लिखे पत्र में कहा है की अगर राहुल गाँधी बता दें की 10 लाख लोगों की भीड़ से कारोबार को कैसे फायदा होगा और ग्राहक कैसे बढ़ेंगे ,तो व्यापारी संगठन तुरंत अपना विरोध वापस ले लेंगे और रैली का स्वागत करेंगे।
दूसरी और अगर व्यापारी ये साबित कर देते हैं की इस रैली से उनका कारोबार कैसे प्रभावित होगा , तो वह चाहते हैं , की इस रैली को दिवाली तक पूरी तरह टाल दिया जाए। संगठन ने पत्र में कहा की वे ” संवाद चाहते हैं लड़ाई नहीं ”

20 बाजारों की एक है मांग

ये नई अपील तब आई है जब राहुल गाँधी ने संकेत दिया था व्यापारियों की चिंता के बावजूद 1 तारीख को रैली तय कार्येक्रम अनुसार होगी।

सोमवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए राहुल गाँधी ने कहा था की उन्होंने दिल्ली के व्यापारियों की चिंता सुनी है। “उन्होंने ये भी की कहा था , की अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटा देते है तो ये प्रोटेस्ट 30 सेकंड में रुक जाएगा।

व्यापारी संगठन इसी बातचीत को आगे बढ़ाना चाहते हैं , संगठन ने कहा आप कहते हैं की आप छोटे व्यापरियों सहित सभी को सुनते हैं ” हम 20 बाजारों के 20 व्यापारी सिर्फ 20 मिनट मांग रहे हैं”।

रामलीला मैदान के बाजारों पर प्रभाव पड़ सकता है

CTI के अनुसार , रामलीला मैदान से 1 से 5 किलोमीटर के दायरे में आने वाले सभी बाजारों पर प्रभाव पड़ सकता है , इसमें चाँदनी चौक , भगीरथ पैलेस , खारी बावली , सदर बाजार , चावड़ी बाजार , कश्मीरी गेट ,नबी करीम , करोल बाग , अजमेरी गेट और दरिया गंज शामिल है।
अन्य बाजारों में नई सड़क , किनारी बाजार ,दरीबा कलां , फतेहपुरी , नया बाजार ,फिल्मिस्तान , पहाड़गंज , गफ्फार मार्केट , जामा मस्जिद – मीना बाजार और लाजपत राय मार्केट के नाम हैं।

Leave a Comment