मुख्यमंत्री डॉ. यादव से फ्रांस के महावाणिज्य दूत पैट्रिक लेवेरिनो ने की शिष्टाचार भेंट

भोपाल  
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से बुधवार को मुम्बई में फ्रांस के महावाणिज्य दूत पैट्रिक लेवेरिनो के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में शिष्टाचार भेंट की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने फ्रांस के महावाणिज्य दूत का मप्र की धरती पर स्वागत करते हुए अंगवस्त्र पहनाकर सम्मान किया। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल से आत्मीय चर्चा में कहा कि आप सब मध्यप्रदेश को फ्रांस का भरोसेमंद साझेदार मानें। उन्होंने महावाणिज्य दूत से कहा कि अगले साल (संभवत: फरवरी 2027 में) भोपाल में ही ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट होने जा रही है। महावाणिज्य दूत इसमें फ्रांस की कम्पनियों का प्रतिनिधिमंडल लेकर जरुर आएं। एमपीआईडीसी इस काम के लिए आईएफसीसीआई और महावाणिज्य कार्यालय के साथ सम्पर्क, सहयोग और समन्वय का काम करेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुखबीर सिंह सहित महावाणिज्य कार्यालय के सीनियर आफिसर्स भी उपस्थित थे।

 

Editor
Author: Editor

Leave a Comment