पुरानी दिल्ली के चाँदनी महल इलाके में एक शादी वाले घर में चोरी की वारदात हुई है। बारात निकलने के बाद चोरो ने घर का ताला तोड़ कर पांच लाख रुपए नकद और छह तोले सोने के आभूषण चुरा लिए।
नई दिल्ली : पुरानी दिल्ली के चांदनी महल इलाके में शादी की खुशियों के बीच एक परिवार को चोरो की वारदात ने निशाना बनाया बड़ा झटका दे दिया। घर से बारात निकलते ही चोरो ने ,मकान को निशाना बनाया और दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुस गए।
आरोपियों ने अलमारी का लॉक तोड़कर उसमे रखे पांच लाख रुपए नकद और छह तोले सोने के आभूषण चुरा लिए पीड़ित परिवार देर रात घर से बारात से लोटा तो घर का दरवाजा टुटा मिला और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। चांदनी महल थाना पुलिस ने प्राथमिकता दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
रात 10 बजे बारात लेकर निकला दूल्हा
पुलिस के मुताबिक , शिकायतकर्त्ता हन्नान गली अखाड़े वाली हौज सूईवालान में रहते हैं। 25 अक्टूबर को उनके घर में शादी थी। रात करीब 10 बजे वह परिवार और रिश्तेदारों के साथ बारात लेकर घर से निकले थे। इस दौरान घर खाली था। देर रात करीब ढाई बजे जब वह वापास लोटे तो मुख्य दरवाजे का ताला टुटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो अलमारी खुली थी और घर का सामान बिखरा पड़ा था। जाँच करने पर पता चला पांच लाख रुपए नकद और छह तोले सोने के आभूषण चोरी हो गए हैं
पुलिस आस पास की सीसीटीवी (CCTV) कैमरा की फुटेज खंगाल रही है , ताकि संदिग्धों की आवाजाही का पता लगाया जा सके। फ़िलहाल पुलिस जाँच कर रही है।