उत्तर प्रदेश के जौनपुर से एक खौफनाक वारदात सामने आई हैं। जहां एक नाबालिक लड़के की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 12 वर्षीय ओम प्रसाद के रूप में हुई हैं। यह घटना चंदवक थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात की हैं। यह मामला चंदवक घाट का हैं। यहां के रहने वाले कर्मा देवी और सियाराम के परिवार के बीच जमीनी विवाद चल रहा था।
सोमवार को इसी के चलते दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी और देखते ही देखते मामूली विवाद मारपीट में तब्दील हो गई। अगले ही दिन मंगलवार की शाम देवीदीन की पत्नी आशा देवी ने कर्मा देवी की भैंस को चारा दिया, जिसे लेकर विपक्षी पक्ष ने उनके साथ मारपीट कर दी। रात करीब 8:30 बजे जब यह बात देवीदीन कोपता चली, तो वह अपनी लाइसेंसी बंदूक लेकर विपक्षियों से पूछताछ करने निकल पड़ा।
उस दौरान बेटा ओम प्रसाद पिता को रोकने के लिए प्रयास कर रहा था। उसी बीच चीन-झपटी में गलती से बन्दूक का ट्रिगर दब गया और गोली ओम प्रकाश के पेट में जा लगी। घायल बच्चे को मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से उसे गंभीर हालत में वाराणसी रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर लिया हैं। साथ ही आरोपी पिता को भी गिरफ्तार कर लिया हैं।