दिल्ली के छावला इलाके में विक्रम की हत्या कर शव नजफ़ गढ़ इलाके में फेंक दिया गया है। आरोपियों ने शव को पानी में डुबोए रखने के लिए कपड़ो में ईट और पत्थर बांध दिए थे , पर शव फूलने के बाद ऊपर आगया। 25 अक्टूबर से लापता विक्रम का शव मिलने के बाद पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
नई दिल्ली : छावला थाना इलाके में एक शख्स के सिर पर ईट से वार कर हत्या करने के बाद शव को नजफगढ़ नाले में फैकने का मामला सामने आया आरोपियों ने शव को पानी में डुबोए रखने के लिए कपड़ो में ईट और पत्थर बांध दिए थे , हलाकि शव फूलने के बाद ऊपर आगया। 25 अक्टूबर से लापता विक्रम का शव मिलने के बाद पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।मृतक की पहचान विक्रम के रूप में हुई।
डीसीपी द्वारका कुशल पाल सिंह ने बताया की विक्रम 25 अक्टूबर से लापता थे। उनकी माँ ने दो दिन तक तलाश करने के बाद 27 अक्टूबर को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने जाँच शुरू की और नजफगढ़ नाले में शव बरामद किया।
मायके में रहती है पत्नी
पुलिस के मुताबिक करीब साढ़े चार साल पहले बीमारी के चलते विक्रम के पिता की मौत हो गई थी। जबकि उसका भाई कोविड के दौरान लापता हो गया था , और अब तक उसका पता नहीं चला है। विक्रम बेरोजगार थे और उन्हें शराब पिने की आदत थी , विक्रम की शादी हुई थी लेकिन 15 दिन बाद ही पत्नी मायके लौट गई थी।
माँ से 100 रूपए लेकर निकला था
विक्रम की माँ के अनुसार वह उनसे 100 रुपए लेकर घर से निकला था , लेकिन वापस नहीं लौटा। तलाश के दौरान कुछ लोगो ने बताया की उसे उसके दोस्तों के साथ देखा था।