पंजाब विधान सभा चुनाव से पहले बीजेपी ने कर्मचारियों को 63 %डीए देने और पूरा बकाया चुकाने का वादा किया है। पंजाब बीजेपी अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लो ने यह ऐलान किया है।
चंडीगढ़ पंजाब : पंजाब अगले साल होने वाले विधान सभा चुनाव से पहले बड़ा दाव खेला। बीजेपी ने इस चुनाव में पश्चिम बंगाल वाला विनिंग फैसला आजमाने का फैसला किया है। पंजाब में सरकारी कर्मचारियों के डिमांड को देखते हुए सरकार बनाने पर 63 % डीए यानी महंगाई भत्ता देने का आग्रह किआ है। पश्चिम बंगाल में भी बीजेपी ने 7 वे वेतन आयोग को लागु करने और डीए करने का वादा किये था। बंगाल में बीजेपी का ये फार्मूला काम कर गया और वहां के सरकारी कर्मचारी बीजेपी के पक्ष में आ गए। बंगाल में बीजेपी ने सरकारी कर्मचारियों की सैलरी 20 % बढ़ा दी थी। पंजाब में करीब 4 लाख कर्मचारी और 1.5 लाख पेंसन भोगी हैं। पिछले दिनों पंजाब में कर्मचारियों ने डीए बढ़ने के मांग को लेकर हड़ताल की थी।
केवल सिंह ढिल्लो ने किया ऐलान
पंजाब बीजेपी अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लो ने यह एलान किया है।उन्होंने कहा की अगर 2027 के विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो सरकारी कर्मचारियों को केंद्र सरकार की दरों के हिसाब से महंगाई भत्ता मिलेगा। उन्होंने पंजाब सरकार पर आरोप लगते हुए कहा की पंजाब और हरयाणा हाईकोर्ट द्वारा अपने कर्मचारियों और पेंशन भोगियो को बकाया महंगाई भत्ता जारी करने के बावजूद कर्मचारियों को उनका हक़ नहीं दिया जाता।