दिल्ली के मंगोलपुरी फैक्ट्री में लगी आग : मरने वालो की संख्या बढ़ी चार

दिल्ली के मंगोलपुरी में एक जूता फैक्ट्री में भीषण आग लग गई जिससे चार लोग की मौत हो गई , और दो लोगों घायल हैं। आग बेसमेंट में लगी थी आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है

बाहरी दिल्ली : बाहरी दिल्ली के मंगोलपुरी के औद्योगिक क्षेत्र फेज़ – 1 में स्तिथ जूता फैक्ट्री में भीषण आग ने चार मजदूरों की जान ले ली , जबकि दो मजदुर झुलस गए। मृतकों में एक व्यक्ति अशोक बिहार के नालंदा जिले का रहने वाला था, जबकि घायल हुआ विकास भी नालंदा जिले का निवासी था। हादसे में घायल हरेन्दर को संजय गाँधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है , जबकि विकास को आईसीयू में रखा गया है।

मृतकों की पहचाहन

मृतकों की पहचान हरिहर ,प्रेमचंद , अशोक और लाल बाबू के रूप में हुई है। मृतकों और घायलों के पते का सत्यापन किया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक फैक्ट्री में काम करने वाले कई व्यक्ति दूसरे शहर में रहने वाले थे। कुछ यहाँ के आस पास के इलाको में किराये पर रहते थे।

आग की सुचना मिलते ही दमकल विभाग पहुंचा

पुलिस उनके परिजनों का पता लगा रही है , ताकि मृतकों की पूरी पहचान और उनके मूल निवासी की जानकारियां जुटाई जा सके , शुक्रवार रात करीब 9 :30 बजे बी 293 /294 मंगोलपुरी औद्योगिक क्षेत्र फेज़ -1 स्तिथ फैक्ट्री में आग लगने की सुचना मिली थी। सुचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम समय पर पहुंच गई।

फैक्ट्री के बेसमेंट में लगी थी आग

सुचना मिलते ही दमकल की करीब 20 गाड़ियां समय पर पहुँच गई और बचाव एवं आग बुझाने का काम शुरू किया। फैक्ट्री तीन मंजिल की थी जिसमे बेसमेंट भी बनाया गया था। चौथी मंजिल पर भी निर्माण कार्य चल रहा था। आग फैक्ट्री के बेसमेंट में लगी थी।

दमकलकर्मियों ने तीसरी और चौथी मंजिलो से छह लोगों को बाहर निकला था। सभी को संजय गाँधी अस्पताल पहुँचाया गया था। जहाँ चार को मृत घोषित कर दिया गया था।

फ़िलहाल पुलिस घटना के कारणों का पता लगा रही है।

Leave a Comment