हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का पर्दाफाश ; साइबर पुलिस ने 22 वर्षीय आरोपियों को दबोचा

दिल्ली पुलिस ने ऑनलाइन दवाइयां और हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। ईस्ट दिल्ली साइबर थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

नई दिल्ली : ऑनलाइन दवाइयां और हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश दिल्ली पुलिस द्वार किया गया है। ईस्ट डिस्ट्रिक की साइबर पुलिस ने 22 वर्षीय आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान हितेन कुमार और आयुष के रुप में की है। पुलिस ने दो बैंक खातों में ठगी में 2 .66 लाख रुपए का ट्रांजेक्शन ट्रेस किया है। आरोपियों के पास से एक IPHONE 15 PRO भी बरामद हुआ है

पंजाब के लोगों को बनाया निशाना

पुलिस के मुताबिक आरोपी www.openlifevedixa.com नाम की वेबसाइट के जरिए लोगों को हेल्थ सप्लीमेंट और दवाइयों बेचने का झांसा देते थे। अमृतसर के रहने वाले धर्मवीर ने शिकायत की थी की उन्होंने 27 से 30 सितंबर के बिच इस वेबसाइट से सामान खरीदने के लिए करीब 83257 रुपए ऑनलाइन जमा किए थे लेकिन उन्हें सामान नहीं मिला। शिकायत के आधार पर 21 अक्टूबर को ईस्ट डिस्ट्रिक के साइबर थाने में शिकायत दर्ज कर जाँच शुरू की।

वेबसाइट चलाने वाले की तलाश जारी है

पुलिस के मुताबिक हितेन ने पूछताछ में एक अन्य व्यक्ति के बारे में बताया जो कथित तौर पर एक फर्जी वेबसाइट चला रहा था। और ऑनलाइन बिक्री के नाम पर लोगों से पैसे मांगता था। पुलिस अब वेबसाइट ऑपरेटर और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है। आरोपियों के पास से एक IPHONE 15 PRO मिला जिसमे वेबसाइट का लिंक और दोनों के बीच हुई बात की WHATHSAPP चैट मिली है।

फ़िलहाल पुलिस IPHONE 15 PRO के जरिए जाँच कर रही है और पीड़ितों का पता लगा रही है

गिरफ्तार आरोपियों की जानकारी

हितेन कुमार ( 22 वर्ष ) ,ग्रेटर कैलाश दिल्ली , 11 वी पास

आयुष आर्य ( 22 वर्ष ) , न्याय खंड -1 इंदिरापुरम उत्तर प्रदेश। B .COM फ़ाइनल ईयर का छात्र।

Leave a Comment