दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट पर Action , ACP मनस्वी वशिष्ठ हुए Suspend

गृहमंत्रालय ने दिल्ली पुलिस में तैनात ACP मनस्वी वरिष्ठ को निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने दिल्ली पुलिस के विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया था।

नई दिल्ली : मनस्वी मूल रूप से राजस्थान से हैं। खडग़ पुर में ITO करने के बाद मनस्वी सिविल सेवा में आए थे।

दिल्ली पुलिस मुख्यालय के बाहर दिल्ली पुलिस कर्मियों के प्रोटेस्ट के बाद गृह मंत्रालय ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) मनस्वी वशिष्ठ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह निलंबन सोमवार को पुलिस मुख्यालय के बाहर हुए विरोध-प्रदर्शन के बाद किया गया है।

गौरतलब है कि यह कार्रवाई पुलिस कर्मियों और वकीलों के बीच चल रहे विवाद के बीच हुई है। इस विवाद का मूल कारण शाहदरा पुलिस स्टेशन की एक घटना है। घटना के बाद से दोनों पक्षों में तनाव बना हुआ था। इस पूरे घटनाक्रम से दिल्ली पुलिस विभाग में काफी हलचल मच गई है। गृह मंत्रालय ने इस मामले को गंभीरता से लिया है।

पुलिस कमिश्नर से मिलने की मांग पर अड़े थे ACP

ACP वरिष्ठ ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन नेतृत्व करते वक़्त कहा था की उनकी मांग पुलिस कमिश्नर से मिलने की थी। एचटी के रिपोर्ट के मुताबिक ” भारत माता की जय ” और “पुलिस एकता जिन्दा बाद ” का नारा लगाया था। उन्होंने कहा हमारी मांग साफ़ है हमे सीपी सर से मिलना है। ऐसे मामलो से निपटने के लिए एक SOP (स्टेंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर ) होनी चाहिए।

वकीलों ने की थी सस्पेंसन की मांग

पिछले हफ्ते हड़ताल पर गए वकीलों का आरोप था की जब वे बंसल पर हुए हमले के मामले में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने पुलिस स्टेशन ACP और SHO ने कथित तौर पर उन्हें धमकाया था। इसलिए वकीलों ने एसीपी को सस्पेंड करने की मांग की थी।

Leave a Comment