दिल्ली का 160 साल पुराना टाउन हॉल का हिस्सा ढह गया :टाउन हॉल के आस पास हमेशा चहल पहल रहती थी

दिल्ली का 160 साल पुराना टाउन हॉल का हिस्सा ढह गया इसे लेकर चांदनी चौक में इच्छाएं जाहिर हुई है। इस टाउन हॉल के आस पास हमेशा चहल पहल रहती थी ।

पुरानी दिल्ली : दिल्ली के 160 साल पुराना टाउन हॉल का हिस्सा ढह गया। यहाँ हमेशा आस पास चहल पहल रहती थी , इस वजह से इमारत का एक हिस्सा ढहना विभागों की लापरवाही माना जा रहा है। ऐतिहासिक टाउन हॉल की कायकलाप की प्रक्रिया को लेकर भी MCD प्रशाशन ने तैयारियां इस साल से शुरू कर दी थी। लेकिन अभी भी टाउन हॉल में विभिन्न तरह के कायाकल्प की अनुमति अभी भी भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण से MCD को नहीं दी गई है। टाउन हॉल की इमारत अब मौजूदा समय में जर्जर स्तिथि में है। इस वजह से MCD ने इसे पूरी तरह बंद कर दिया है। इसमें किसी की भी आवाजाही की अनुमति नहीं है। ऐतिहासिक धरोहर को संरक्षित करने के लिहाज से इस इमारत में MCD के अधिकारी परिसर में प्रवेश करते है।

टाउन हॉल की इमारत में किसी की भी आवाजाही की अनुमति नहीं है

इस घटना को लेकर महापौर प्रवेश वाही ने बताया की ऐतिहासिक टाउन हॉल की इमारत का एक हिस्सा ढह गया। लेकिन इससे किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ। टाउन हॉल की इमारत जर्जर है। इसमें प्रवेश की अनुमति किसी को नहीं है। निगम प्रशाशन ने टाउन हॉल के संरक्षण और विरासत को संजोने के लिए ASI को दो साल पहले पत्र लिखा था। इसे लेकर लगातार उनमे बातचीत की जा रही है। लेकिन अभी इस संरक्ष्ण में MCD को लेकर अनुमति प्राप्त नहीं हुई है। अभी इमारत का हिस्सा दो दिन पूर्व ढहा था , इसे लेकर इमारत के परिसर में बेरिकेडिंग कर दी गई है।

निगम की तैयारी

दिल्ली के ऐतिहासिक टाउन हॉल भवन के संरक्षण और पुनर्विकास परियोजना को MCD ने इस वर्ष अप्रैल में दे दी है। 160 वर्ष पुराने टाउन हॉल को एक आधुनिक समावेशी संग्राहलय और व्याख्या केंद्र के रुप में विकसित करने की बात की है। इस परियोजना पर निगम प्रशसन और दिल्ली पर्यटन एवं परिवहन विकास निगम दोनों मिलकर काम करेंगे और इसको लेकर दोनों की सहमति भी हो गई है।

इस परियोजना पर लगभग 100 करोड़ रूपए लगने की बात कही गई है।

Leave a Comment