प्रेगनेंट प्रेमिका ने बनाया शादी का दबाव, प्रेमी ने उतारा मौत के घाट

बिहार से एक सनसनीखेज़ वारदात सामने आई हैं। प्रेगनेंट प्रेमिका शादी के लिए दबाव बना रही थी। जिसके चलते युवक उसे मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद शव को गन्ने के खेत में फेंक दिया था। गोपालगंज पुलिस ने इस संबंध को गिरफ्तार कर लिया हैं। पकडे गए आरोपी की शिनाख्त विवेक कुमार सिंह के रूप में हुई हैं, जो बलुआ टोला गांव का निवासी हैं।

पुलिस ने बताया कि मृतका का गांव में रहने वाले विवेक नामक युवक के साथ अवैध संबंध चल रहा था। इसी दौरान वह गर्भवती हो गई और आरोपी विवेक के ऊपर शादी का दबाव बना रही थी। जिसके चलते विवेक इससे परेशान हो गया था। इसकी वजह से उसने निर्णय लिया कि वह उसे रस्ते से साफ़ कर देगा। जिसके बाद विवेक ने हत्या की साजिश रची और बनाई गई योजना के मुताबिक आठ जून की रात उसे मिलने के लिए गन्ने के खेत में बुलाया। यहां उसने गमछे से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया हैं।

बता दें कि जादोपुर थाना क्षेत्र के बलुआ टोला गांव में 8 जून की रात को गन्ने के खेत में एक 16 साल की नाबालिग लड़की का शव बरामद किया गया था। जिसके बाद मृतका के परिजनों ने हत्या का संदेह जताते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कि तो लड़की के गर्भवती होने की पुष्टि हुई। जांच के दौरान पता चला कि उसको उसके प्रेमी और अन्य साथियो द्वारा मिलकर उसकी हत्या की गई थी। पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया हैं।

Kajal Prajapati
Author: Kajal Prajapati

Leave a Comment