कश्मीरी गेट इलाके में दर्दनाक हादसा :दो की मौत के बाद जुडी धारा

दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां के युधिष्ठिर सेतु पर एक पॉर्च्यूनर गाड़ी और ऑटो रिक्शा के टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में छह लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं।

राजधानी दिल्ली : दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां के युधिष्ठिर सेतु पर एक फॉरचूनर गाड़ी और ऑटो रिक्शा के टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में छह लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस के अनुसार यह दुर्घटना सत्रह और अठारह नवंबर की दरमियानी रात को हुई। हादसे के बाद सभी आठ घायलों को अस्पताल ले गया। घटना है कि बुधवार को दो लोगों ने दम तोड़ दिया। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

दोनों की मौत के बाद जुडी हत्या की धारा

इस मामले में पुलिस ने कश्मीरी गेट थाने में शुरुआत में भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 और 125ए ( दूसरे के जीवन को खतरे में डालकर चोट पहुंचाना ) के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी। अब पुलिस ने इस मामले में गंभीर धाराएं जोड़ी हैं। दो लोगों की मौत के बाद मामले में धारा 105 बी जोड़ दी गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

दिल्ली के खजूरी खास में दो की मौत।

इस बीच एक अलग घटना में सोमवार देर रात दिल्ली के खजूरी खास इलाके में पुराने पुलिस स्टेशन के पास एक ट्रक और स्कूटी की टक्कर हो गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों के मुताबिक पुलिस को रात करीब ग्यारह बजकर पचपन बजे हादसे की सूचना मिली। जिसके बाद एक टीम मौके पर पहुंची और वहां दो लोगों को गंभीर रूप से घायल अवस्था में पाया। मृतकों की पहचान पप्पी खजूरी के रहने वाले 30 साल के संतोष और खजूरी खास की गली नंबर 24 के रहने वाले 33 साल के पवन के रूप में हुई है।

गौरतलब है की दोनों की मौत अस्पताल में हो गई थी।

Leave a Comment