मां के सामने 24 वर्षीय बेटी की गोली मारकर हत्या

आजकल बदमाशों के हौसले काफी बुलंद हो गए हैं। बदमाशों के आंतक की एक ऐसी घटना सामने आई हैं, जिसने एक मां से उसकी हस्ती- खेलती बेटी छीन ही ली। यह वारदात उत्तर प्रदेश वारदात सामने आई हैं। जहां एक मां के आखों के सामने ही उसकी 24 वर्षीय बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतिका की पहचान 24 वर्षीय कल्पिता के रूप में हुई हैं। घटना हासरथ जिले में शनिवार को सदर तहसील क्षेत्र के पास हुई।

दरअसल, यह घटना शनिवार शाम को हुई, जब महिला और उसकी मां स्थानीय बाजार से स्कूटर पर लौट रही थीं। इसी दौरान दो मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने उन्हें रोका और कल्पिता को गोली मारकर मौके से भाग गए। जिसके बाद कुछ राहगीरों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एसपी ने बताया कि प्राथमिक जांच से पता चलता है कि कल्पिता की भाभी के एक दोस्त ने गोलीबारी की है। वहीं, पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि पीड़िता की मां प्रत्यक्षदर्शी है। इस मामले में मां ने अंदेशा जताया हैं कि हत्या के पीछे पीड़िता के भाई की पत्नी से जुड़ा पारिवारिक विवाद हो सकता है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया हैं और मामले की जांच जारी हैं।

Office Desk
Author: Office Desk

Leave a Comment