दूसरी जाति के प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी युवती की गला घोंटकर हत्या

उत्तर प्रदेश के बागपत से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई हैं। जहां दूसरी जाति के प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी युवती की घरवालों ने गला घोंटकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं बल्कि उसके शव को भी एक ही रात में जला दिया गया। मृतका की पहचान शिवानी कश्यप के रूप में हुई हैं। बताया जा रहा हैं कि हत्या का आरोप मृतक युवती के मां-बाप, भाई व फुफेरी बहन पर लगा है।

दरअसल, यह घटना बड़ौत कोतवाली के एक गांव का है। यहां की रहने वाली शिवानी और अंकित की दोस्ती कब प्यार में बदल गई यह दोनों को पता ही नहीं चला। एक दिन जब घरवालों को इस बात का पता चला तब दोनों ने मिलकर घरवालों के आगे अपने रिश्ते की बात रखी। बोले “हमें शादी करनी है, अपनी मर्जी से जीना है।” लेकिन अफसोस गांव, समाज, जाति-बिरादरी के ठेकेदारों को ये प्यार गवारा नहीं हुआ।

आधी रात को जब सब सो रहे थे उस दौरान पिता और बाकी परिजनों ने गला दबाकर शिवानी की हत्या कर दी। यही नहीं बल्कि उसी रात उसकी चिता भी जला दी गई और अस्थियां व राख को यमुना नदी में बहा दिया गया। जब इस पूरी साजिश की जानकारी प्रेमी अंकित तक पहुंची तो वह घबरा गया और वह सहम गया। डरते हुए उसने डायल 112 पुलिस को फोन पर सारी सच्चाई बताई।

अंकित ने बताया कि उन्होंने मेरी शिवानी को मार डाला है और अब मेरे परिवार की और मेरी जान भी खतरे में हैं। जिसके बाद पुलिस ने गांव जाकर जांच पड़ताल की तो इस हत्याकांड का पर्दाफाश हुआ। पुलिस ने मृतका के पिता और मां से पूछताछ की तो उन्होंने हत्या कर शव जलाने की सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने दो लोगो को हिरसत में ले लिया हैं। साथ ही मामला दर्ज कर इसकी जांच जारी हैं।

Office Desk
Author: Office Desk

Leave a Comment