ब्रेकअप के बाद भी अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते है यह स्टार्स

 

ब्रेक-अप और पैच-अप रिश्ते का हिस्सा होते हैं। बॉलीवुड में कलाकारों के बीच रिलेशनशिप होना और लोगों का अलग होना कोई नई बात नहीं है। अक्सर फिल्मी दुनिया से इस तरह की खबरें आती रहती हैं। हालांकि, इंडस्ट्री में कई स्टार्स ऐसे भी हैं जो रिश्ते के टूट जाने के बाद भी दोस्त के रूप में अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते हैं। इस सूची बॉलीवुड के कई सितारे शामिल है

सलमान खान-कटरीना कैफ
सलमान खान और कटरीना कैफ ने काफी लम्बे समय तक एक दूसरे को डेट किआ है। हालांकि, बात शादी तक नहीं पहुंच सकी और दोनों की राहें जुदा हो गईं। भले ही दोनों कलाकारों का रिश्ता टूट गया हो, लेकिन आज भी सलमान और कटरीना अच्छे दोस्त हैं। दोनों जल्द ही टाइगर 3 में एक बार फिर स्क्रीन स्पेस साझा करते हुए नजर आने वाले हैं।

दीपिका पादुकोण-रणबीर कपूर
दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर किसी समय में रिलेशनशिप में थे। हालांकि, दोनों का रिश्ता लंबे समय तक नहीं चल सका। एक दूसरे से अलग होने के बाद दीपिका डिप्रेशन का शिकार हो गईं, लेकिन उन्होंने इस बीमारी से लड़ते हुए दोबारा दमदार वापसी की। दोनों के बीच आज भी दोस्ती है। ब्रेकअप के बाद भी दोनों तमाशा और ये जवानी है दीवानी जैसी फिल्म में नजर आ चुके हैं।

प्रियंका चोपड़ा-शाहिद कपूर
शाहिद कपूर और प्रियंका चोपड़ा ने फिल्मों में एक साथ काम करने के बाद एक दूसरे को डेट किया था। यह रिश्ता ज्यादा नहीं चल सका लेकिन आज भी उनकी दोस्ती जारी है। अभिनेता को अपनी पत्नी मीरा राजपूत के साथ प्रियंका की शादी के रिसेप्शन में भाग लेते देखा गया था।

 

 

Kajal Prajapati
Author: Kajal Prajapati

Leave a Comment