उज्बेकिस्तानी महिला की दिल्ली में मौत, जांच में जुटी पुलिस

राजधानी दिल्ली में हैरान करने वाला सामने आया है। दिल्ली में रहनेवाली उज्बेकिस्तानी महिला की मौत हो गई। मौत किस वजह से हुई यह अभी तक पता नहीं लग पाया है।

दिल्ली में मंगलवार को उज्बेकिस्तान की महिला की मौत का मामला सामने आया है। महिला की मौत की जानकारी मिलते ही पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया की 17 जून को सुबह करीब साढ़े 8 बजे साकेत स्थित एम्स अस्पताल से सुचना मिली थी कि एक उज्बेकिस्तान की राष्ट्रीय की महिला को बेहोशी की हालत में एम्स अस्पताल में सुबह साढ़े पांच बजे भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया।
जाँच में पता चला की महिला को भर्ती कराने वाली दोनों महिलाएं भी उज्बेकिस्तानी की ही नागरिक है। उन्होंने मृत महिला की पहचान 30 वर्षीय मुश्तरी पुत्री राजाबोवा के रूप में कराई है।
पुलिस ने बताया कि महिला के शरीर पर कोई भी चोट का निशान नहीं मिला है और न ही महिला के मुंह से झाग या कोई अन्य पदार्थ निकल रहा था।

शुरुआती पूछताछ के बाद इस मामले को वसंत कुंज पुलिस स्टेशन ट्रांसफर कर दिया है। शव को एम्स अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं, महिला की मौत के बारे में उनके परिजनों को सूचित कर दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Comment