उत्तर प्रदेश के अलीगढ से रिश्तो को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई हैं। यहां एक शादीशुदा महिला ने अपने प्रेमी को तमंचा देकर अपने पति की हत्या करवा दी। हत्या के बाद आरोपी प्रेमी ने खुद थाने पहुंचकर आत्मसमपर्ण कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं।
जानकारी के अनुसार, यह घटना बरला थाना क्षेत्र के सीक गांव का है। मृतक की पत्नी के अपने ही गांव में रहने वाले एक युवक के साथ कई वर्षों से अवैध संबंध थे। जिससे इस प्रेम-प्रसंग को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़े होते थे। ग्रामीणों ने बताया कि महिला और उसके प्रेमी को कई बार होटल और अन्य सार्वजनिक जगहों पर एक साथ देखा गया और इसी वजह से गांव में भी कई बार विवाद की स्थिति बनी थी।
महिला ने अपने पति से छुटकारा पाने के लिए उसे खत्म करने की साजिश रची। महिला ने प्रेमी को तमंचा उपलब्ध कराया और पति को जान से खत्म कर देने के लिए कहा। योजना के मुताबिक, महिला के प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के पति को गोली मार दी। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी प्रेमी सीधे थाने पंहुचा और आत्मसमपर्ण का दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं। इसके अलावा हत्या में उपयोग हथियार भी बरामद कर लिया हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।