संजय गांधी हॉस्पिटल का गिरा छत, एक महिला घायल

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली का संजय गांधी अस्पताल में बीती रात छत का लेंटर गिर गया छत का हिस्सा गिरने से एक महिला जख्मी हो गई। घटना के तुरत बाद महिला को इमरजेंसी वार्ड में शिफ्ट किया गया। इस अस्पताल की बिल्डिंग काफी पुरानी हो चुकी है। ऐसे में लगातार ऐसे हादसे देखने को मिलते है। आपकी जानकारी के लिए हम बता दे कि यह अस्पताल दिल्ली के मंगोलपुरी में है। दरसल, शारदा नाम की तीमारदार महिला का नाती हॉस्पिटल में भर्ती है। महिला अपने नाती को खाना देने के बाद बर्तन धोने गई थी। उसी दौरान हॉस्पिटल की छत का बड़ा हिस्सा महिला पर गिर गया। महिला को तुरंत हॉस्पिटल की इमरजेंसी वार्ड में शिफ्ट किया गया। घटना के बाद तुंरत पुरानी बिल्डिंग के दूसरी मंजिल के वार्ड को खाली करा दिया गया।

delhi government hospitals world class treatment patients wandering  treatment Sanjay Gandhi Hospitalnchr | दिल्ली के सरकारी अस्पताल में 'वर्ल्ड  क्लास' इलाज के दावों की खुली पोल, दरबदर भटक ...बात दें कि अभी कुछ दिनों पहले भी इसी हॉस्पिटल के मेडिसिन डिपार्टमेंट की छत का कुछ हिस्सा टूट कर गिर गया था, जिसमे कई मरीजों को चोट आई थी, लेकिन इसके बाद भी प्रशासन की ओर से किसी प्रकार की मरम्मत नही कराई गई थी। लगातार हो रहे घटनाओं के बावजूद भी प्रशासन कि ओर से कोई कदम नहीं उठाए गए थे। ऐसा लगता है कि हॉस्पिटल प्रशासन को शायद किसी बड़े हादसे का इंतजार है।

 

 

 

Kajal Prajapati
Author: Kajal Prajapati

Leave a Comment