16 साल की लड़की को बेहोश कर किया दुष्कर्म, विरोध किया तो टुकड़े-टुकड़े कर नाले में फेंकने की धमकी दी

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में एक बार शर्मनाक करने वाली वारदात सामने आई है जहाँ एक 16 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना मुंडका थाना क्षेत्र का है। 16 साल की नाबालिग खिलौने की फैक्ट्री में काम करती थी। इसी फैक्ट्री में काम करने वाला 22 साल का शख्स लड़की को अपने गुरुग्राम स्थित घर ले गया जहाँ उसने लड़की को पीने के लिए कोल्ड ड्रिंक दी थी। दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपित ने दुष्कर्म के बाद विरोध करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि वह उनके टूकड़े टूकड़े कर नाले में फेंक देगा। पीड़ित पक्ष से मिली शिकायत के बाद पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो की धारा में प्राथमिकी कर आरोपित सलमान को गिरफ्तार कर लिया है। इस पूरे प्रकरण में सोशल मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित हो गया है, जिसमें आरोपित को पुलिस ने रिश्वत लेकर छोड़ने का आरोप लगाया गया है।

बेहोश महिला के साथ हिंसा नहीं हुई तो रेप नहीं माना गया - BBC News हिंदी

बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त ने इस वीडियो गलत करार देते हुए कहा कि मामले की जाँच की जा रही है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वे एक कंपनी में काम करती हैं। इसी कंपनी में सलमान भी काम करता है। सलमान उन्हें लेकर 29 जून को गुरुग्राम अपने भाई के घर गया। यहाँ सलमान ने उन्हें शीतल पेय दिया, जिसे पीकर वह बेहोश हो गई। होश आने पर उन्होंने पाया कि उनके साथ गलत काम हुआ है। विरोध करने पर सलमान ने कहा कि वह उनके टूकड़े-टूकड़े कर नाले में फेंक देगा। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि सलमान ने पूर्व में भी उनके साथ दुष्कर्म किया है। उसके पास इनकी आपत्तिजनक वीडियो भी है, जिसे वो वायरल करने की धमकी देता है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित हुआ है। कार में बनाई गई इस वीडियो में एक शख्स की आवाज आ रही है, जो सलमान से पूछ रहा है कि उसने 18 हजार रुपये दिए या नहीं। सलमान स्वीकार कर रहा है कि उसने पुलिस वाले से गलती मानी और उन्हें 18 हजार रुपये दिया। हालांकि, इस वीडियो में सलमान यह दावा भी कर रहा है कि उसने पीड़िता की मर्जी से शारीरिक संबंध बनाए।
मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि पीड़िता का स्टेटमेंट रिकॉर्ड कर लिया गया है। आरोपी के खिलाप पॉक्सो एक्ट के तहत केस भी दर्ज कर लिया गया है। वहीं, आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसे ज्यूडिशयल कस्टडी में भेज दिया गया है।

Kajal Prajapati
Author: Kajal Prajapati

Leave a Comment