नाबालिक पर झगडे के दौरान ताबड़तोड़ चाक़ू से हमला, आरोपी फरार

कल्याणपुरी इलाके में दो से तीन लड़कों ने झगड़े के दौरान 17 साल के एक लड़के पर कई बार चाकू से हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल लड़के को इलाज के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित के बयान पर कल्याणपुरी पुलिस ने बीएनएस की धारा-118 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायल लड़के की पहचान 17 वर्षीय प्रिंस के तौर पर हुई है। वह अपने परिवार के साथ मकान नंबर 8/271 त्रिलोकपुरी में रहता है। 26 जुलाई की रात करीब 8 बजे पुलिस को एक पीसीआर कॉल मिली थी। कॉलर प्रिंस ने बताया कि उसे करीब 12 से 13 बार चाकू मारा गया है। चाकू मारने के बाद बदमाश उससे रुपये भी छीन कर भाग गए हैं।

पुलिस का कहना है कि लड़के को गंभीर चोटें आई हैं हालांकि, उसकी हालत अब स्थिर है। पुलिस आरोपियों का पता कर रही है। हालांकि अभी तक आरोपी तक पुलिस नहीं पहुंच सकी है। लेकिन जल्द ही सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। पुलिस ने बताया कि वो घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

Kajal Prajapati
Author: Kajal Prajapati

Leave a Comment