फिरोजपुर में 9 थाना प्रभारीयों के तबादले हुए

फिरोजपुर
जिला फिरोजपुर में एस.एस.पी. सरदार भूपेंद्र सिंह सिद्धू द्वारा 9 थाना प्रभारीयों के तबादले किए गए हैं जिसमें इंस्पेक्टर जसविंदर सिंह एस.एच.ओ. थाना गुरुहरसहाय को बदल कर एस.एच.ओ. थाना सदर जीरा और इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह एस.एच.ओ. थाना कुलगढ़ी को बदलकर एस.एच.ओ. थाना सिटी जीरा लगा दिया गया है।
 
सब इंस्पेक्टर बलजिंदर सिंह एस.एच.ओ. थाना सदर जीरा को बदल कर एस.एच.ओ. थाना कुलगढ़ी, सब इंस्पेक्टर लोकल/बलजिंदर सिंह एस.एच.ओ. थाना सिटी जीरा को बदलकर एस.एच.ओ. थाना गुरुहरसहाय और गुरप्रीत सिंह एस.एच.ओ. थाना घल्लखुर्द को बदलकर एस.एच.ओ. थाना ममदोट लगा दिया गया है।

तबादलों में इंस्पेक्टर बलराज सिंह जिनके पास एस.एच.ओ. तलवंडी भाई के साथ थाना साइबर क्राइम का चार्ज भी था को बदलकर इंचार्ज थाना साइबर क्राइम फिरोजपुर लगा दिया गया है।

Editor
Author: Editor

Leave a Comment