हरियाणा में बीजेपी का मिशन 2025: 19 जिलों में बैठकें, संगठन मजबूत करने पर फोकस

चंडीगढ़
हरियाणा के सभी संगठनात्मक 27 जिलों में भाजपा की जिला कार्यकारिणी की बैठकें सोमवार तक पूरी कर ली जाएंगी। शनिवार और रविवार को अभी तक आठ जिलों की बैठकें हो चुकी हैं और सोमवार को पूरे राज्य में 19 जिलों की कार्यकारिणी की बैठकें होनी हैं।

भाजपा की जिला स्तरीय बैठकों में सरकार की योजनाओं का फायदा घर-घर पहुंचाने पर जोर दिया जा रहा है और भाजपा का गौरवशाली इतिहास बताकर नये कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ने के लिए काम हो रहा है। भाजपा की इन बैठकों को संगठन की मजबूती और चुनाव की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है।

हरियाणा में बीजेपी आज 19 जिलों में जिला कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है। इन बैठकों में मुख्य रूप से सरकार की योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया जा रहा है। साथ ही संगठन की मजबूती, आने वाली योजनाओं और जनसंपर्क अभियान पर भी चर्चा होगी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली के निर्देश पर इन बैठकों का शेड्यूल कुछ दिन पहले जारी किया गया था। बैठक में प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया, संगठन मंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा, कुछ कैबिनेट मंत्री, विधायक, सांसद और अन्य प्रदेश पदाधिकारी मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हो रहे हैं।

भाजपा की इन बैठकों में संगठन की मजबूती, आगामी योजनाओं और जनसंपर्क अभियान को लेकर चर्चा करने के लिए निर्देश हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने इन बैठकों का शेड्यूल कुछ दिन पहले जारी कर दिया था।

सोमवार को होने वाली कुछ बैठकों में प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया और संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा भागीदारी करेंगे, जबकि कुछ बैठकों में भाजपा सरकार के मंत्री, विधायक, सांसद, प्रदेश महामंत्री और प्रदेश पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी ने बताया कि जिला कार्यकारिणी की बैठकों में मुख्य वक्ता भाजपा का इतिहास, संगठनात्मक विस्तार एवं बूथ पर होने वाले कार्यक्रमों के बारे में बताएंगे। इसके अलावा केंद्र की मोदी और हरियाणा की नायब सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने की रणनीति पर चर्चा होगी।

बैठकों में जिलों की रिपोर्ट पेश की जाएगी तथा सेवा पखवाड़ा एवं पंच परिवर्तन के बारे में मुख्य वक्ता कार्यकर्ताओं को जानकारी देंगे। अंबाला में होने वाली जिला कार्यकारिणी की बैठक में संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, कैबिनेट मंत्री अनिल विज, पूर्व मंत्री असीम गोयल, डा. पवन सैनी और धर्मबीर मिर्जापुर मुख्य वक्ता होंगे।

भाजपा का संगठन मजबूत करने पर जोर भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी के अनुसार, जिला कार्यकारिणी की बैठकों में मुख्य वक्ता पार्टी के इतिहास, संगठनात्मक विस्तार और बूथ स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों के बारे में बताएंगे।

साथ ही, केंद्र की मोदी सरकार और हरियाणा की नायब सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने की रणनीति भी बनाई जाएगी। बैठक में जिला की रिपोर्ट पेश की जाएगी और सेवा पखवाड़ा तथा पंच परिवर्तन जैसे कार्यक्रमों की जानकारी भी कार्यकर्ताओं को दी जाएगी। इन बैठकों की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष करेंगे।

बैठकों में ये वक्ता होंगे शामिल..

अंबाला में संगठन मंत्री फणीन्द्र नाथ होंगे शामिल भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने मुख्यमंत्री नायब सैनी, प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया, संगठन मंत्री फणींद्र नाथ शर्मा से चर्चा करने के बाद वक्ताओं के नाम तय कर सभी जिला अध्यक्षों को जानकारी दे दी है। अंबाला में होने वाली जिला कार्यकारिणी की बैठक में संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, कैबिनेट मंत्री अनिल विज, पवन सैनी, असीम गोयल धर्मबीर मिर्जापुर मुख्य वक्ता होंगे।

इसी तरह यमुनानगर में श्याम सिंह राणा, कंवरपाल गुर्जर, मेहरचंद गहलोत, घनश्यामदास अरोड़ा, वेदपाल एडवोकेट और कुरूक्षेत्र में मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, सुभाष सुधा, जय भगवान शर्मा और सुभाष कलसाना विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे।

कैथल व अन्य जिलों में ये वक्ता होंगे शामिल अरविंद सैनी ने कहा कि कैथल जिला कार्यकारिणी की बैठक में मुख्य वक्ता अमरपाल राणा, अशोक गुर्जर, सतपाल जाम्बा, कमलेश ढांडा और भारत भूषण जुआल होंगे, वहीं सोनीपत में डा. ओम प्रकाश अत्रे, ललित बतरा, निखिल मदान, कृष्णा गहलावत, सतीश नांदल तथा गोहाना में कैबिनेट मंत्री डा. अरविंद शर्मा, प्रदीप जैन, किरण कलकल, पवन खरखौदा और प्रदीप सांगवान मुख्य वक्ता होंगे।

रोहतक जिला कार्यकारिणी की बैठक में प्रदेश महामंत्री डा. अर्चना गुप्ता, सतेन्द्र परमार, रेणू डाबला, राम अवतार बाल्मीकि और मनीष ग्रोवर, झज्जर में राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़, कप्तान बिरधाना, राजबाला चहल, बिजेन्द्र दलाल, नागेन्द्र शर्मा तथा सिरसा में जगदीश चौपड़ा, सुरेंद्र आर्य, निताशा सिहाग, भारत भूषण मिड्डा और वेद फूला मौजूद रहेंगे।

पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु फतेहाबाद रहेंगे प्रदेश मीडिया प्रभारी ने कहा कि हांसी में कैप्टन अभिमन्यु, दीपक शर्मा, विनोद भयाना, रणबीर गंगवा और डीपी वत्स तथा फतेहाबाद में सुनीता दुग्गल, राज्यसभा सांसद सुभाष बराला, दूड़ाराम बिश्नोई, राजपाल बैनीवाल, बलदेव ग्रोहा और दादरी में महेश चौहान, अरविंद यादव, सुनील सांगवान, अजय बंसल और सुनीता दांगी मुख्य रहेंगी।

इसी तरह से रेवाड़ी जिला कार्यकारिणी की बैठक में प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया, लक्ष्मण सिंह यादव, डा. कृष्ण कुमार, अनिल डहीना, सतीश खोला और महेन्द्रगढ़ में ओम प्रकाश यादव, रामबिलास शर्मा, ओम प्रकाश यादव, मंत्री कुमारी आरती राव, कंवर सिंह यादव, डा. सतीश पूनिया मौजूद रहेंगे।

गुरुग्राम में संदीप जोशी, मंत्री नरबीर रहेंगे गुरुग्राम में होने वाले जिला कार्यकारिणी की बैठक में संदीप जोशी, गार्गी कक्कड़, मंत्री राव नरबीर सिंह, मुकेश शर्मा, मनीष यादव तथा गुरुग्राम महानगर में सुरेद्र पूनिया, राज कुमार वोहरा, तेजपाल तंवर, सुधा यादव, सत्य प्रकाश जरावता और नूंह में दीपक मंगला, संजय सिंह, समय सिंह भाटी, दयाराम यादव और नसीम अहमद व फरीदाबाद महानगर में अजय गौड़, कमल यादव, राजेश नागर, मूलचंद शर्मा, सतीश फागना तथा फरीदाबाद में गोपाल शर्मा, हुकम सिंह भाटी, धनेश अदलखा, विपुल गोयल, नरेंद्र वत्स मुख्य वक्ता होंगे।

यमुनानगर में कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा, पूर्व मंत्री कंवरपाल गुर्जर, मेहर चंद गहलोत, घनश्यामदास अरोड़ा, वेदपाल एडवोकेट और कुरूक्षेत्र में कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, पूर्व मंत्री सुभाष सुधा, जय भगवान शर्मा और सुभाष कलसाना चर्चा करेंगे।

अरविंद सैनी के अनुसार कैथल जिले की बैठक में मुख्य वक्ता अमरपाल राणा, अशोक गुर्जर, सतपाल जांबा, कमलेश ढांडा और भारत भूषण जुआल होंगे। सोनीपत में डा. ओम प्रकाश अत्रे, ललित बतरा, निखिल मदान, कृष्णा गहलावत, सतीश नांदल तथा गोहाना में कैबिनेट मंत्री डा. अरविंद शर्मा, प्रदीप जैन, किरण कलकल, पवन खरखौदा और प्रदीप सांगवान मुख्य वक्ता होंगे।

रोहतक जिले में प्रदेश महामंत्री डा. अर्चना गुप्ता, सतेंद्र परमार, रेणू डाबला, राम अवतार बाल्मीकि और मनीष ग्रोवर, झज्जर में राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़, कप्तान बिरधाना, राजबाला चहल, बिजेंद्र दलाल, नागेंद्र शर्मा तथा सिरसा में जगदीश चोपड़ा, सुरेंद्र आर्य, निताशा सिहाग, भारत भूषण मिड्डा और वेद फूला मौजूद रहेंगे।

इन बैठकों के बाद मुख्यमंत्री नायब सैनी और प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली ने 19 अगस्त को भी चंडीगढ़ में पार्टी पदाधिकारियों की बड़ी बैठक बुलाई है, जिसमें विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी।

 

Editor
Author: Editor

Leave a Comment