दिल्ली की मुख्यमंत्री पर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

राजधानी दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आई हैं, जिसने पूरे दिल्ली की राजनीति में हलचल मचा दी हैं। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर आज सुबह सीएम आवास में जनसुनवाई के दौरान हमला किया गया। जिसमे यह खबर सामने आई कि उन्हें थप्पड़ मारा गया, लेकिन बाद में साफ़ हुआ कि आरोपी ने उनका हाथ पकड़कर जोर से खींचा। इसी दौरान सीएम का सिर मेज़ के कोने से टकरा गया और उन्हें चोट लग गई।

वहीं, इस मामले की पूर्णता जानकारी देते हुए दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बयान जारी कर कहा कि थप्पड़ मारने वाली बात पूरी तरह गलत है।वास्तव में आरोपी ने सीएम का हाथ पकड़कर खींचा था, जिससे उनका सिर मेज के कोने से टकरा गया और यह हादसा हो गया।

जानकारी के मुताबिक, सीएम रेखा गुप्ता पर हमला करने वाले आरोपी को हिरासत में ले लिया गया हैं। पकडे गए आरोपी की पहचान 41 वर्षीय राजेश भाई खिमजी के तौर पर हुई है, जो गुजरात के राजकोट का रहने वाला है।

आपको बता दें कि रेखा गुप्ता 20 फरवरी 2025 को दिल्ली की मुख्यमंत्री बनी थीं। विधानसभा चुनाव में उन्होंने आम आदमी पार्टी की वंदना कुमारी को 29,595 वोटों से हराया था। रेखा गुप्ता लंबे समय से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ी रही हैं। वह दिल्ली भाजपा की महासचिव और भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी रह चुकी हैं।

Office Desk
Author: Office Desk

Leave a Comment