पुरानी रंजिश के चलते शराब की दुकान में घुसकर सेल्समैन पर चाकू और हॉकी से हमला

दिल्ली के थाना भारत नगर के निमड़ी कॉलोनी से एक खौफनाक वारदात सामने आई हैं। जहां शराब की दुकान पर सेल्समैन के ऊपर कुछ नकाबपोश बदमाशों ने चाकू और हॉकी से हमला कर दिया। जिससे सेल्समैन गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल सेल्समैन की पहचान 40 वर्षीय ज्ञान सिंह के रूप में हुई है, जिसके गर्दन, हाथ और पैर में कई जगह चाक़ू से वार किये गए हैं। हालांकि घायल की हालत अभी गंभीर बनी हुई हैं और उसका इलाज जारी हैं।

जानकारी के अनुसार, पांच से छह की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने दूकान के अंदर घुसकर हमला किया, जो किसी पुरानी रंजिश के अंजाम अंजाम दिया गया हैं। इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं। वीडियो में साफ़ तौर पर देखा जा सकता हैं कि सेल्समैन ग्राहकों को शराब दे रहा हैं।

उसी दौरान रूमाल से सिर और मुंह छिपाकर आए बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया। जिससे सेल्समैन दुकान के अंदर ही गिर गया और वह घायल हो गया। इसके बाद मौके पर मौजूद दूसरे सेल्समैन और अन्य लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचवाया। इस हमले से शराब की दुकान पर दहशत फैल गई थी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया हैं और इस मामले की जांच जारी हैं।

Office Desk
Author: Office Desk

Leave a Comment