दिल्ली में चिलचिलाती गर्मी का कहर जारी, हीट वेव्स से जा रही लोगों की जान

दिल्ली में गर्मी का कहर दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। चिलचिलाती धूप ने लोगों का जीना बेहाल कर रखा है।हल ही के दिनों में दिल्ली के तापमान में लगातार वृद्धि देखी गई।

इतनी बढ़ती गर्मी को देखकर मौसम विभाग में राष्ट्रीय राजधानी में रेड अलर्ट जारी किया है।

हीट वेव की वजह से दिल्ली के अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है।दिल्ली के अलग-अलग अस्पतालों में रोजाना भीषण लू से पीड़ित मरीजों को लाया जा रहा है। इनमें से अधिकतर मरीजों को बेहोशी, उल्टी, दस्त, चक्कर आना सहित अन्य शिकायत के कारण अस्पताल में लाया जा रहा है।

मंगलवार को भीषण लू के कारण तीन मरीजों ने दम तोड़ दिया। इसमें से दो मरीजों ने सफदरजंग अस्पताल और एक मरीज ने डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल आते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इनके अलावा पांच से अधिक मरीजों को दिल्ली के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती करना पड़ा।

अस्पताल के चिकित्सा ने कहा कि अस्पताल में भर्ती किए गए तीन मरीज 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग हैं। दो मरीजों की उम्र 30-40 वर्ष के बीच है। इन पांचों मरीजों को तेज बुखार व डिहाइड्रेशन था। इस वजह से पांचों मरीज बेहोशी की स्थिति में अस्पताल में लाए गए थे। तीन मरीजों की हालत स्थिर है लेकिन दो मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है।

 

राम मनोहर लोहिया अस्पताल में सोमवार को भीषण लू से पीड़ित आठ व मंगलवार को छह मरीज भर्ती किए गए। अस्पताल के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने बताया कि लू से दो तरह के मरीज भर्ती हो रहे हैं। एक 30 से 55 वर्ष की उम्र के कामकाजी लोग जो बाहर खुले में काम करते हैं। इसमें सुरक्षा गार्ड व रेहड़ी पटरी पर काम करने वाले लोग शामिल हैं, जो अपने शरीर के हाइड्रेशन का ध्यान नहीं रखते। ऐसे मरीज रात 11 बजे तक अस्पताल में बेहोशी व तेज बुखार के साथ लाए जाते हैं। दूसरा बुजुर्ग मरीज भी अधिक संख्या में लू से पीड़ित हो रहे हैं।

सफदरजंग अस्पताल प्रशासन के अनुसार, अस्पताल में भीषण लू से पीड़ित अब तक 28 मरीज भर्ती किए जा चुके हैं। जिसमें से अब तक चार मरीजों की मौत हो चुकी है। जिसमें से दो मरीजों की मौत पिछले माह हुई थी। आरएमएल अस्पताल में अब तक दो व लोकनायक अस्पताल में भीषण लू से अब तक एक मरीज की मौत हो चुकी है।

 

Mehak Bharti
Author: Mehak Bharti

Leave a Comment