दिल्ली के मौसम ने बदली करवट ,गुरुवार को बादल छाने से तेज धूप से मिली राहत

दिल्ली के लोग पिछले दो महीने से भीषण गर्मी की मार झेल रहे थे लेकिन बुधवार रात को दिल्ली के लोगों को मौसम में एक बदलाव की संभावना दिखी।
दिल्ली वालो को काफी समय बाद गर्मी से राहत पाने की एक अच्छी खबर मिली है।

बुधवार रात से ही दिल्ली एनसीआर में ठंडी हवाएं चल रही थी दिल्ली में मौसम ने करवट बदल ली और यहां आज यानी गुरुवार से सुबह का मौसम सुहाना और हल्की धूल भरी ठंडी हवा चल रही है।इस सुहाने मौसम का आनंद उठाने के लिए लोग अपने घरों से निकलकर छत गली और पार्क जाने लगे। दिल्ली के लोगों के लिए एक शुभ संकेत है कि कल रात (बुधवार )से ही आसमान में बादल आना शुरू हो गए।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 20 जून यानी कल दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना है।मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली समेत अगले 24 घंटों में पंजाब, हरियाणा,उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तर-पश्चिमी राजस्थान में छिटपुट बारिश, आंधी और धूल भरी आंधी की आशंका जताई गई।
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में 20 और 21 जून (गुरुवार और शुक्रवार) को कई इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने बताया कि दो दिन बाद दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है।
इस मौसम में बदलाव से दिल्ली की जनता को पिछले दिनों से इतनी भीषण गर्मी से काफी राहत की सांस मिली।
लोग इस ठंडे वातावरण का भरपूर आनंद ले रहे हैं।

Mehak Bharti
Author: Mehak Bharti

Leave a Comment