Delhi Weather Update: दिल्ली में येलो अलर्ट जारी, धूल भरी हवाओं के साथ बारिश के आसार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मानसून का आगमन हो रहा है ।मानसून के पहले से ही मौसम ने अपना रुख बदल लिया है। पिछले दो दिनों से दिल्ली एनसीआर समेत नोएडा गाजियाबाद में आसमान में छाए बादल और बारिश से मौसम सुहावना हो गया है।

कल सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस था। वही आज का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस है।

इसी के साथ मौसम विभाग ने मंगलवार को बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। आज दिल्ली समेत दिल्ली एनसीआर में थोड़े बादल छाए रहेंगे और बारिश होने की पूरी संभावना रहेगी।

30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से धूल भरी आंधी के साथ तेज हवाएं भी चलेंगी।

और तो और मौसम विभाग ने इस पूरे सप्ताह गर्मी से थोड़ी राहत और बारिश का अनुमान जताया है।

कल्याणी सोमवार को दोपहर के बाद भी मौसम में बदलाव आया। कल तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी चली जबकि कई लाखों में बारिश भी हुई।

Mehak Bharti
Author: Mehak Bharti

Leave a Comment