दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में पूर्व सीएम बीते शानिवार को रैली कर रहें थे। रैली के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर एक व्यक्ति ने पानी फेंक दिया था। जिसके तुरंत बाद ही पुलिस ने शख्स को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस की पूछताछ में व्यक्ति की पहचान अशोक झा के रुप में हुई। जिसकी उम्र 41 साल है। पुलिस ने पूछताछ के बाद रविवार, शाम को अशोक को छोड़ दिया था। पुलिस के मुताबिक, अरोपी के पास से 500 एमएल का गिलास और बोतल जब्त की गई है।
जिसमें एक तिहाई पानी भरा हुआ था। वहीं, भविष्य में ऐसी गलती दोबारा न हो इसलिए अशोक झा के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा सहिंता की धारा 126/169 के तहत कार्यवाही शुरु की जा चुकी है। पुलिस के अनुसार अभी जांच जारी है साथ ही और जानकारी मिलने की उम्मीद है।
सूत्रों के मुताबिक पूछताछ के दौरान अशोक ने बताया कि वह आम आदमी पार्टी की नीतियों से परेशान है। वह अपने परिजनों का राशन कार्ड बनवाने गया पर उसका काम नहीं हुआ और उसे लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा। उसने बताया वह एक मार्शल है और पिछले 6 महीनों से उसको वेतन नहीं मिल रहा। जिस कारण उसे घर चलाने में काफ़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उसने बताया, आम आदमी पार्टी के गठन में भी उसने चंदा दिया था। वह आम आदमी पार्टी के खोखले वादो से परेशान हो चुका है।