अनुष्का देगी अपने फैन्स को गुड न्यूज

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की प्रेग्नेंसी का आखिरी महीना चल रहा है। अनुष्का प्रेग्नेंसी मे भी अपने आप का फिट रखने के लिए भी योगा और व्यायाम कर रही है अनुष्का का कहना है कि उनकी प्रेग्नेंसी का लास्ट महीना चल रहा है लेकिन अभी भी वे खुद को फिट करने के लिए योगा कर रही है। डॉक्टर्स का भी मानना है कि प्रेग्नेंसी के लास्ट महीने तक व्यायाम या योगा करने से फिटनेस पर डिलीवरी का कोई प्रभाव नही पढ़ता जिस दौरान फिटनेस पहले की तरह बना रहता है।
अनुष्का ने अपने फैन्स को दिखाने के लिए योग करते हुए एक फोटो भी शेयर किया था। उस फोटो में अनुष्का के पति विराट कोहली शीर्षासन योगा करने में उनकी मदद कर रहे है। प्रेगनेंसी के दौरान अनुष्का ने अनेक फोटोशूट भी कराए हैं। वो फोटोज भी उन्होंने अपने फैन्स के लिए शेयर की थीं। वह आए दिन सोशल मीडिया पर बेबी बंप के साथ वीडियोज और फोटोज शेयर करती रहती हैं।
ये भी पढ़े: दिल्ली के मॉडल टाउन इलाके में हुई घटना, शख्स की मौत
अनुष्का का कहना है कि डिलीवरी के 4 महीने बाद वे अपने काम में लग जाएगी। आपको बता दे कि अनुष्का शर्मा आखिरी बार शाहरुख खान और कटरीना कैफ के साथ फिल्म जीरो में दिखाई दी थीं।