दिल्ली के अदर्श नगर से चौंका देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक कार सवार नाबालिग ने सड़क पर चल रहे लोगों को रौंद दिया। घटना में एक 55 साल के दादा के साथ सात साल के पोता इसकी चपेट में गए। इस टक्कर में दोनों को चोट आई है।
दिल्ली पुलिस ने बताया कि बीते दिन दिल्ली के आदर्श नगर में एक 17 वर्ष का किशोर कार चला रहा था और उस कार ने 55 वर्ष के एक व्यक्ति और उसके सात वर्षीय पोते समेत और अन्य पैदल यात्रियों को टक्कर मार दी। जिस कारण वह घायल हो गए। वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और अपनी जांच में जुट गई। पुलिस ने मामले को दर्ज कर लिया गया है।
घायलों की पहचान मजलिस पार्क, आदर्श नगर निवासी राजेश कुमार कामरा और सात साल के पोते मन्नत के रूप में हुई। जांच के दौरान, अपराधी चालक को पकड़ लिया गया है और कार के मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना की सभी तस्वीरें सीसीटीवी में कैद हो गई है।