राजधानी दिल्ली की बिगड़ी आबोहवा, वायु-प्रदूषण के कारण बढ़ा रोगों का खतरा

  दीपावली के पहले से ही राजधानी दिल्ली की आबोहवा बिगड़ रही है। यहां पिछले कुछ दिनों से वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ता हुआ रिपोर्ट किया जा रहा है। रविवार को हवा की गुणवत्ता ‘पुअर’ क्वालिटी रही, राष्ट्रीय राजधानी में हवा की गुणवत्ता 245 AQI दर्ज की गई। आनंद विहार के पास वायु गुणवत्ता ‘बहुत … Read more

कैब चालक की घसीटकर हत्या के मामले में कोर्ट ने आरोपियों को पांच दिन की रिमांड पर भेजा

  पटियाला हाउस कोर्ट ने वसंत कुंज नॉर्थ थाना पुलिस को महिपालपुर इलाके में कैब चालक की हत्या करने वाले दोनो आरोपियों को पांच दिन की रिमांड दी है। अब वसंत कुंज थाना पुलिस आरोपियों से मामले को लेकर पूछताछ करेगी। आपको बता दे पुरे मामले में महिपालपुर इलाके में मंगलवार को बदमाश टैक्सी को … Read more

27 अक्तूबर तक कोर्ट ने बढाई संजय सिंह की न्यायिक हिरासत, आप को लगा झटका

  आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह की मुसीबते ख़त्म होने का नाम ही नहीं ले रही है। राउज एवेन्यू कोर्ट से उन्हें झटका लगा है। कोर्ट ने 27 अक्तूबर तक न्यायिक हिरासत बढ़ा दी है। वहीं, संजय सिंह ने दिल्ली अपनी गिरफ्तारी को चुनौती देते हुए दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख किया। … Read more

भक्तो के लिए आई खुशखबरी , नवरात्र पर वैष्णो देवी के लिए चलेगी विशेष ट्रेन, भक्तजन कृपया ध्यान दे

  इस नवरात्र वैष्णो देवी का सफर भक्तो के लिए सुविधा पूर्ण होने वाला है। नवरात्र पर माता वैष्णो देवी की राह आसान बनाने के लिए रेलवे ने विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इस बार नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के बीच यह स्पेशल ट्रेन चलेगी। रेलगाड़ी संख्या 04049/04050 नई दिल्ली-श्री माता … Read more

दिल्ली पुलिस के कई आला अधिकारियोंका किया गया ट्रांसफर

नई दिल्ली। मंगलवार को दिल्ली के उपराज्यपाल ने दिल्ली के दिल्ली पुलिस के 23 उच्च अधिकारियों के ट्रांसफर ऑर्डर जारी किए । ट्रांसफर किए गए अधिकारियों में एडिशनल कमिश्नर आफ पुलिस, उपायुक्त व अतिरिक्त उपायुक्त स्तर के बड़े-बड़े पुलिस अधिकारी शामिल हैं। आईपीएस 2006 बैच के विक्रमजीत सिंह को एडिशनल कमिश्नर आफ पुलिस नई दिल्ली … Read more

देश का सबसे बड़ा सीएंडडी वेस्ट रीसाइक्लिंग प्लांट हुआ चालू, सीएम केजरीवाल ने किया उद्घाटन

  जहांगीरपुरी में देश का सबसे बड़ा सी एंड डी वेस्ट रीसाइक्लिंग प्लांट रविवार को चालू किया गया। यह प्लांट करीब सात एकड़ में फैला है। हर दिन दो हजार टन निर्माण व विध्वंसक मलबा (सीएंडडी वेस्ट) रीसाइकल कर टाइल्स, ईंट व अन्य उत्पाद करने की इसकी क्षमता है। यह प्लांट आधुनिक यूरोपियन टेक्नोलॉजी पर … Read more

पटाखों से बारूद कूटने के दौरान धमाका, लड़के की मौत; बहन अस्पताल में भर्ती

  निहाल विहार इलाके में बुधवार शाम एक घर में जोरदार धमाका हो गया। धमाके में 18 साल के युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी बहन सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां से सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। शुरुआती जांच में … Read more

कमरुद्दीन नगर के एक प्लास्टिक के गोदाम में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची 21 दमकल की गाड़ियां

  Delhi fire : दिल्ली के कमरुद्दीन नगर में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक, यहां एक प्लास्टिक के गोदाम में आग लग गई है। आग की सूचना मिलते ही दमकल की 21 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। खबर लिखे जाने तक किसी भी तरह के भारी नुकसान … Read more

अमीर बनने के लिए आपने सुना होगा की लोग अमीर घर में शादी कर लेते है मगर क्या आपने कभी ये सुना है की अमीर बनने के लिए और अमीर लोगो की सम्पत्ति हड़पने के लिए किसी ने 10 शादिया कर ली हो। मामला चौकाने वाला है मगर सच है। गाजियाबाद के मुरादनगर में यूएमआईटी कॉलेज की चेयरपर्सन डॉ. सुधा सिंह की संपत्ति हड़पने के लिए ऐसी ही बड़ी साजिश रची गई। जिसके लिए उनके मंदबुद्धि बेटे का इस्तेमाल किया गया और उससे शादी रचाई गई। आपको बता दे की लूटेरी दुल्हन का नाम प्रीती है और ये उसकी पहली या दूसरी नहीं बल्कि 10वीं शादी है। अमीरजादों की संपत्ति हड़पने के लिए शातिर युवती ने 10 शादियां कर डालीं। और इस बार भी उसके निशाने पर गाजियाबाद में यूआईटी कॉलेज की चेयरपर्सन सुधा सिंह की 200 करोड़ की संपत्ति थी, पर गिरोह के मास्टरमाइंड सचिन की गिरफ्तारी से साजिश विफल हो गई। दरअसल मामला कुछ इस तरह से है की इस पूरी जालसाज़ी को चलाने वाला मास्टरमइंड मसूरी के नूरपुर गांव का निवासी हिस्ट्रीशीटर सचिन है। जिसके गिरोह में नूरपुर की निवासी उसकी बहन प्रवेश, रोहतक की प्रीति और दिल्ली की हरीदास कॉलोनी की नीलम शामिल हैं।ये चारो मिलकर अमीरलोगो की तलाश करते फिर जिनकी शादी किसी वजह से नहीं हो पा रही होती थी उनके घर प्रीती को सहायिका के तौर पर काम पे लगा कर खुद उसके रिश्तेदार बन जाते थे। नीलम प्रीती की मौसी बनकर जाती उनकी शादी कराती थी फिर वे उनकी संपत्ति हड़प लेते थे। और ऐसा ही उन्होंने डॉ सुधा सिंह की संपत्ति हड़पने के लिए भी किया क्योकि उन्हें मालूम था की सुधा सिंह को गंभीर बीमारी है और वह ज्यादा दिन जीवित नहीं रहेंगी। ऐसे में उन्होंने इस बात का फायदा उठाया और अपनी तैयारियों में लग गए। सचिन की बहन प्रवेश यह जानती थी कि सुधा सिंह अपने मंदबुद्धि बेटे की तरफ से बहुत चिंतित रहती हैं। ऐसे में प्रवेश ने ही जाल बुना। उसने सुधा सिंह से कहा कि वह अच्छी घरेलू सहायिका दिला देगी। जिसके बाद प्रीति ने साजिश को अंजाम देते हुए सुधा सिंह के बेटे से नजदीकी बढ़ाई। मौका पाकर एक दिन अस्पताल के एक कमरे में उसने लड़के के गले में माला डाल दी। उससे अपने गले में माला डालने के लिए कहा। उसने ऐसा ही किया। इस दौरान के फोटो खींचकर रख लिए गए। न ही कोई मंत्र पढ़े गए और न ही फेरे लिए गए, मगर दोनों की शादी हो गई। सुधा सिंह को नहीं बताया गया कि माला डालकर फोटो खिंचवाए गए हैं। उनके बेटे से बार-बार यह कहा जा रहा था कि उसकी शादी प्रीति से हो गई है। सचिन ने इसकी भी तैयारी कर ली थी कि आधार कार्ड, पैन कार्ड में प्रीति का नाम सुधा सिंह के बेटे की पत्नी के रूप में दर्ज कराना है ताकि समय आने पर 200 करोड़ की संपत्ति पर दावा किया जा सके। सुधा सिंह की मौत के बाद उनकी बड़ी बेटी डॉ. आकांक्षा सात अगस्त को घर आईं। इसके बाद उन्हें प्रीति ने शादी की फोटो दिखाई। जिसपर डॉ. आकांक्षा सिंह ने पुलिस में मामले की शिकायत की और शातिरों से जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने तहरीर में एक गनर घर की सुरक्षा और एक गनर उनकी सुरक्षा में तैनात करने की मांग की है। आपको बता दे की डॉ सुधा की कुल संपत्ति की बात की जाय तो गाजियाबाद में उनके दो कॉलेज हैं। इसमें एक कॉलेज मुरादनगर गंगनहर पर 30 बीघे से ज्यादा जमीन पर है वही दूसरा कॉलेज और कॉम्प्लेक्स मोदीनगर कस्बे की प्राइम लोकेशन राज चौपला के पास है। इसकी कुल संपत्ति करीब 200 करोड़ रुपये से ज्यादा बैठती है। इस पुरे मामले में जो एहम बात है की एक सहायिका जिसे घर में काम के लिए रखा जा रहा है उसका सत्यापन न ही पुलिस द्वारा कराया गया और न ही इसकी आवश्यकता ही समझी गई। जबकि कई बार इस तरह के मामले सामने आते है जहा आरोपी सहायक के रूप में रहकर घटना को अंजाम दे देता है। इसलिए जरुरी है की घरेलू सहायक या सहायिका अथवा कार्यालय में कोई सहायक रखने से पहले उसका पुलिस से सत्यापन अवश्य कराया जाना चाहिए। बल्कि इसके लिए तो अब ऑनलाइन फॉर्म भी भरने की सुविधा उपलब्ध है। थोड़ी बहुत लापरवाही ही ऐसे लोगो को प्रोत्साहित और घटनाओ को अंजाम देती है।

  अमीर बनने के लिए आपने सुना होगा की लोग अमीर घर में शादी कर लेते है मगर क्या आपने कभी ये सुना है की अमीर बनने के लिए और अमीर लोगो की सम्पत्ति हड़पने के लिए किसी ने 10 शादिया कर ली हो। मामला चौकाने वाला है मगर सच है। गाजियाबाद के मुरादनगर में … Read more

10 घंटे की पूछताछ के बाद ईडी की कार्रवाई, शराब घोटाले में आप सांसद संजय सिंह गिरफ्तार

  ED Arrested Sanjay Singh: दिल्ली शराब नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने बुधवार सुबह आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह के दिल्ली आवास पर छापा मारा। यह तलाशी शराब घोटाला मामले में हुई। दोपहर के बाद ईडी ने संजय सिंह को गिरफ्तार लिया। करीब 10 घंटे पूछताछ के बाद ईडी ने यह … Read more