प्रशांत किशोर पर बीजेपी का वार: जन सुराज प्रमुख को बताया जालसाज

पटना भारतीय जनता पार्टी ने जन सुराज के संयोजक प्रशांत किशोर पर गंभीर आरोप लगाया है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता दानिश इकबाल ने कहा है पीके का पूरा चेहरा आज बेनकाब हो चुका है। वह नेता नहीं बल्कि एक राजैतिक चोर हैं। पार्टी के प्रेस पैनलिस्ट नीरज कुमार ने कहा है कि दूसरों को नैतिकता … Read more

1300 अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई: बिहार पुलिस ने शुरू की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया

पटना बिहार पुलिस ने अपराध की बदौलत अकूत संपत्ति जमा करने वाले अपराधियों पर सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। बिहार पुलिस ने सभी जिलों से ऐसे 1300 अपराधियों को चिन्हित कर सूची तैयार की है, जिनकी अवैध संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसमें किशनगंज के तीन कुख्यात अपराधियों ठाकुरगंज थाना … Read more

झारखंड में वज्रपात से त्रासदी: खेत में धनरोपनी कर रहीं एक ही परिवार की 3 महिलाओं की मौत

पलामू झारखंड के पलामू जिले में बुधवार को खेत में धान की रोपाई करते समय आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार की तीन महिलाओं की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना पांकी थाना क्षेत्र के जोलहाबिगहा गांव में घटी। लेस्लीगंज के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) मनोज … Read more

बीपीएससी के नाम और लोगो के गलत इस्तेमाल पर आयोग सख्त, दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

पटना  बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल के माध्यम से जानकारी साझा करते हुए बताया है कि कुछ निजी व्यक्ति, शिक्षक और कोचिंग संस्थान अपने नाम के साथ "BPSC" शब्द जोड़कर और आयोग का लोगो इस्तेमाल कर आयोग से जुड़ा होने का भ्रम फैला रहे हैं।   आयोग ने कहा है … Read more

तेजस्वी का अमेरिका को घेरा: 50% टैरिफ से देश को हो रहा नुकसान

पटना भारत पर 50 प्रतिशत अमेरिकी टैरिफ की घोषणा के बाद राजनीतिक घमासान मचा है। गुरुवार को बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने इसे लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने 50 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया। वहां के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 28 बार कहा कि भारत-पाकिस्तान के … Read more

झारखंड में नक्सलियों की साजिश नाकाम, जंगल से 44 IED बरामद

सरायकेला झारखंड में सरायकेला-खरसावां और पश्चिमी सिंहभूम जिलों की सीमा पर एक वन क्षेत्र में बीते बुधवार को सुरक्षाबलों ने 44 आईईडी बरामद किए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत ने एक बयान में कहा कि बम निरोधक दस्ते ने मौके पर ही इन आईईडी को निष्क्रिय कर … Read more

शिबू सोरेन को मिले भारत रत्न: JMM नेता महुआ माजी की मांग

रांची  राज्यसभा सदस्य और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की नेता महुआ माजी ने पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को मरणोपरांत भारत रत्न देने की मांग की। उन्होंने यह मांग झामुमो के सह-संस्थापक के अंतिम संस्कार के एक दिन बाद की। शिबू सोरेन का सोमवार को दिल्ली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनकी उम्र … Read more

अयोध्या के राम मंदिर से 5 फीट छोटा होगा सीता मंदिर, पुनौरा धाम में कल होगा शिलान्यास

मुजफ्फरपुर सीतामढ़ी के पुनौरा धाम में 8 अगस्त को माता सीता के भव्य जानकी मंदिर का शिलान्यास होने जा रहा है। यह मंदिर बिहार ही नहीं, पूरे भारत के लिए एक धार्मिक, सांस्कृतिक और भावनात्मक गौरव का प्रतीक बनेगा। खास बात यह है कि यह मंदिर अयोध्या के श्रीराम मंदिर से महज 5 फीट छोटा … Read more

छवि रंजन को झटका: झारखंड हाईकोर्ट से जमानत याचिका खारिज

रांची झारखंड उच्च न्यायालय ने जमीन घोटाला मामले के आरोपित रांची के पूर्व उपयुक्त छवि रंजन की जमानत याचिका खारिज कर दी। उच्च न्यायालय के न्यायाधीश जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की अदालत ने छवि रंजन की याचिका खारिज करते हुए उन्हें जमानत देने से इनकार कर दिया है। उच्च न्यायालय से जमानत याचिका खारिज होने … Read more

तेजस्वी इस जन्म में सीएम नहीं बनेंगे, उनकी जमानत भी जब्त करवा देंगे: अनंत सिंह का तीखा हमला

पटना  राजनीतिक हलकों में एक बार फिर से अनंत सिंह के बयानों ने हलचल मचा दी है. उन्होंने दावा किया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को बिहार में 228 सीटें मिलेंगी, जबकि विपक्ष महज 15 सीटों पर सिमट कर रह जाएगा. तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए अनंत सिंह ने … Read more