मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-सोनबरसा NH होगा फोरलेन, 3591 करोड़ की परियोजना को केंद्र की मंजूरी

सीतामढ़ी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में मुजफ्फरपुर से सीतामढ़ी होते हुए सोनबरसा तक टू-लेन सड़क को फोरलेन में बदलने की महत्वपूर्ण परियोजना को प्रशासनिक मंजूरी मिल गई है। केंद्र सरकार ने इस वृहद बुनियादी ढांचा परियोजना के लिए कुल 3,591 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि भी स्वीकृत कर … Read more

बेगूसराय में डिप्टी डायरेक्टर के आवास पर EOU की छापेमारी, भाई के कारोबारी प्रतिष्ठानों की भी जांच

बेगूसराय. बिहार आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) की टीम ने गुरुवार सुबह करीब 8:30 बजे बिहार मुक्त विद्यालय शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड (बीबॉस) के उप निदेशक तथा मुजफ्फरपुर के पूर्व जिला शिक्षा पदाधिकारी अजय कुमार सिंह के पैतृक आवास एवं उनके भाई के व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर छापेमारी शुरू की। कार्रवाई कई ठिकानों पर एक साथ चल … Read more

बिहार के 11 लाख से ज्यादा गरीबों को पक्का घर! केंद्र सरकार का बड़ा तोहफा

पटना  केंद्र सरकार ने बिहार को बड़े तोहफे का ऐलान कर दिया है। इसके तहत बिहार के 11 लाख से ज्यादा गरीब परिवारों को पक्का मकान मुहैया कराया जाएगा। गुरुवार को पटना के बापू सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बिहार में नए पीएम आवास के आवंटन … Read more

8 साल बाद हुई JET परीक्षा भी रद्द, झारखंड में सहायक प्राध्यापक भर्ती और PhD नामांकन पर संकट

रांची  झारखंड में झारखंड पात्रता परीक्षा (जेट) 18 वर्ष बाद आयोजित हुई थी। लंबे इंतजार के बाद हुई यह परीक्षा भी घोटाले की भेंट चढ़ गई। राज्य सरकार ने इस परीक्षा को भी रद कर दिया। इससे राज्य के विश्वविद्यालयों और अंगीभूत कालेजों में सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति एक बार फिर अधर में चली गई … Read more

सीमांचल को बड़ी सौगात, पाटलिपुत्र-पूर्णिया के बीच शुरू हुई नई नाइट ट्रेन सेवा

पूर्णिया  रेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा सीमांचल क्षेत्र के रेल यात्रियों की बहुप्रतीक्षित मांग और सुविधा को ध्यान में रखते हुए पाटलिपुत्र से पूर्णिया कोर्ट स्टेशन तक नई रात्रिकालीन (नाइट) ट्रेन सेवा का परिचालन शुरू कर दिया गया है। नई ट्रेन सेवा शुरू होने से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। पहली बार जब … Read more

बिहार में 336 किमी एक्सप्रेसवे को मंजूरी, बक्सर से भागलपुर तक दौड़ेगी विकास की नई रफ्तार

पटना मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में 13 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। सबसे अहम फैसला बक्सर से भागलपुर के बीच 336 किलोमीटर लंबे छह लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण को लेकर हुआ। परियोजना पीपीपी मोड में पूरी की जाएगी। पश्चिम से पूर्व बिहार तक सीधा एक्सप्रेसवे … Read more

बिहार में खनिज पट्टों पर बड़ा फैसला, अब एक व्यक्ति को 200 हेक्टेयर की सीमा

 पटना  बिहार में खनिज पट्टों की बंदोबस्ती को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब बालू, पत्थर या किसी अन्य विशिष्ट लघु खनिज के लिए एक व्यक्ति राज्यभर में कुल मिलाकर 200 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल का खनिज पट्टा नहीं रख सकेगा। सरकार ने बिहार खनिज नियमावली, 2019 में दूसरा संशोधन किया है। अलग … Read more

बिहार में बिल्डरों पर रेरा का शिकंजा, घर खरीदारों को लौटाए जा रहे करोड़ों रुपये

 पटना  बिहार रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (रेरा) ने आदेशों का पालन नहीं करने वाले बिल्डरों से बकाया राशि और दंड की वसूली तेज कर दी है। इसके लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पिछले एक महीने में कई मामलों में घर खरीदारों को उनकी राशि वापस मिली है। पैसा नहीं लौटाया तो पहुंचा मामला … Read more

JSSC CGL रद्द होने से पाकुड़ में नव नियुक्त अधिकारियों की नौकरी पर संकट, बढ़ी चिंता

पाकुड़ झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की संयुक्त स्नातक स्तरीय (सीजीएल) परीक्षा रद किए जाने के सरकार के निर्णय का असर जिले में हाल में नियुक्त अधिकारियों पर भी पड़ने की संभावना है। राज्य सरकार ने सीजीएल के साथ टीएसआर डेटा प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड (टीडीपीएल) के माध्यम से वर्ष 2014 से अब तक आयोजित परीक्षाओं, उनके … Read more

RSS की अहम बैठक शुरू, जनसंख्या असंतुलन से युवाओं तक इन मुद्दों पर होगा मंथन

रांची  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तीन दिवसीय अखिल भारतीय समन्वय बैठक विशाखापत्तनम के समीप विज्ञान विहार विद्यालय में बुधवार को प्रारंभ हो गई। वर्ष में एक बार होने वाली इस समन्वय बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। बैठक में सरसंघचालक मोहन भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले, सभी छह सह सरकार्यवाह सहित संघ के अखिल … Read more